{"vars":{"id": "93802:4123"}}

13 अक्टूबर 2026 तक कैसा रहेगा मौसम 

13 October 2026 tak ka Mausam - देश के ज्यादातर राज्यों से मानसून की वापसी हो गई है। कई राज्यों में इस बार मानसून की बेहद कम बरसात हुई है जिसकी वजह से गर्मी पड़ रही है और फसलों को भी नुकसान हुआ है। मौसम विभाग (kal ka Mausam) ने ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए एक बार फिर कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। चलिए खबर में जानते हैं।

 

HR Breaking News - देशभर में मौसम तेजी से बदल रहा है। कई जगहों पर बारिश का सिलसिला रुक गया है तो वहीं कुछ राज्यों में अगले कई दिनों तक बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो सबसे ज्यादा तमिलनाडु में 120 से 200 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। वहीं तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, बिहार (Bihar me Barish), केरल में 70 से 110 मिलीमीटर बारिश हुई है।

उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में कैसा रहेगा मौसम - (Mausam Update)


आईएमडी (IMD Weather) के ताजा अपडेट के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत के जम्मू कश्मीर में 7 से 8 अक्टूबर और 10 अक्टूबर को कई जगहों पर गरज- चमक और तेज आंधी तूफान के साथ व्यापक बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 9 से 11 अक्टूबर को जम्मू कश्मीर, 7 से 13 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बरसात देखने को मिलेगी। हरियाणा (Haryana Weather), चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में 7 से 13 अक्टूबर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 7 से 9 अक्टूबर, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 7 से 10 अक्टूबर, पश्चिमी राजस्थान में 11 से 12 अक्टूबर और 12 अक्टूबर को पूर्वी राजस्थान में कई जगहों पर हल्की बरसात होग। 


मध्य भारत में होगी बारिश - 


मध्य भारत के छत्तीसगढ़ पूर्वी मध्य प्रदेश (MP Mausam Update) में 7 से 9 अक्टूबर, विदर्भ में 7 अक्टूबर को कहीं-कहीं गरज- चमक के साथ हल्की बरसात हो सकती है। 7 से 8 अक्टूबर के दौरान छत्तीसगढ़ में आंधी तूफान बिजली कड़कने और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है। पूर्वी मध्य प्रदेश में 7 से 8 अक्टूबर, विदर्भ में 7 अक्टूबर को आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका है। 


पूर्वी भारत के इन राज्यों में होगी बारिश - (Rain Alert)


पूर्वी भारत के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 7 से 8 अक्टूबर, उप हिमालय पश्चिम बंगाल, सिक्किम 7 से 11 अक्टूबर, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में 7 अक्टूबर और 9 से 10 अक्टूबर, झारखंड (Jharkhand ka Mausam) में 9 से 10 अक्टूबर, बिहार में 7 से 10 अक्टूबर, उड़ीसा में 7 से 13 अक्टूबर के दौरान हल्की बरसात देखने को मिलेगी। झारखंड में 7 अक्टूबर, उड़ीसा में 7 से 8 अक्टूबर को कहीं-कहीं आंधी तूफान बिजली कड़कने की आशंका है। इस दौरान हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है। 


पूर्वोत्तर भारत में इस दिन बरसेंगे बादल - 


पूर्वोत्तर भारत के मौसम की बात करें तो यहां अरुणाचल प्रदेश में 7 अक्टूबर, असम, मेघालय में 7 से 11 अक्टूबर (11 October ka Mausam) और 13 अक्टूबर नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 7 से 13 अक्टूबर के दौरान कई जगहों पर गरज- चमक के साथ बरसात होगी। असम और मेघालय में 7 से 8 अक्टूबर और अन्य राज्यों में 7 अक्टूबर को आंधी तूफान और बिजली गिरने की आशंका है। इस दौरान तेज तूफानी हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने खराब वेदर के चलते लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। 


पश्चिमी भारत में मौसम शांत - 

पश्चिमी भारत का मौसम (Weather Update) पिछले काफी दिनों से साफ बना हुआ है। ज्यादातर राज्यों में बारिश का सिलसिला अब थम गया है। मौसम विभाग ने 7 अक्टूबर को कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र में हल्की बरसात होने की संभावना जताई है।