26 अक्टूबर 2026 तक कैसा रहेगा मौसम
26 October 2026 tak ka Mausam - देश भर में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। कई राज्यों में बारिश का दौर थम गया है और ठंड में दस्तक दे दी है। वहीं कई राज्यों में आने वाले दिनों में गरज- चमक के साथ बरसात होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 5 से ज्यादा राज्यों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है।
HR Breaking News - भारतीय मौसम विभाग ने हाल ही में ताजा अपडेट जारी करते हुए बारिश को लेकर नया अलर्ट जारी कर दिया है। पिछले 24 घंटे में भी देश के कई हिस्सों में बरसात हुई है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक, केरल (Kerala mausam) में 70 से 110 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश का सिलसिला के लिए काफी दिनों तक जारी रहने वाला है। इस बीच कुछ जगहों पर अति भारी बरसात भी देखने को मिलेगी।
उत्तर पश्चिम भारत में कैसा रहेगा मौसम -
मौसम विभाग उत्तर पश्चिम भारत के जम्मू कश्मीर लद्दाख में 23 से 25 अक्टूबर, हिमाचल प्रदेश में 24 से 25 अक्टूबर, उत्तराखंड में 23 से 26 अक्टूबर को कई जगहों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। वही हरियाणा (Haryana ka mausam), चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में 24 से 25 अक्टूबर, पश्चिमी राजस्थान में 24 अक्टूबर, पूर्वी राजस्थान में 20 अक्टूबर तथा 24 अक्टूबर को झमाझम बरसात होगी। 24 अक्टूबर को पश्चिमी राजस्थान 20 अक्टूबर को पूर्वी राजस्थान में कई जगहों पर आंधी तूफान बिजली कड़कने के साथ भारी बरसात होने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है।
मध्य भारत में होगी तेज बरसात -
मध्य भारत में एक बार फिर से मौसम करवट बदलने लगा है। मौसम विभाग ने 20 से 23 अक्टूबर के बीच पश्चिम उत्तर प्रदेश, 20 से 21 अक्टूबर के बीच पूर्वी मध्य प्रदेश, 20 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ तथा विदर्भ में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पश्चिमी मध्य प्रदेश में 20 से 23 अक्टूबर, पूर्वी मध्य प्रदेश (MP Weather) में 20 से 21 अक्टूबर को कई जगहों पर तूफानी हवाएं चलेगी और बिजली कड़कने के साथ झमाझम बारिश भी होगी। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है।
पूर्वी भारत में छाए काले बादल - (aaj ka mausam)
पूर्वी भारत के राज्यों में बादल छाने लगे हैं। मौसम विभाग ने 20 से 26 अक्टूबर के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अति भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। 20 अक्टूबर और 26 अक्टूबर को ओडिशा (Odisha ka mausam) में झमाझम बरसात होगी। 23 से 26 अक्टूबर के दौरान अंडमान निकोबार द्वीप समूह में आंधी तूफान और बिजली गिरने की आशंका है।
इस दौरान हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है। इसके अलावा 20 से 22 अक्टूबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा 20 अक्टूबर को उड़ीसा में तेज आंधी चलेगी। 20 से 24 अक्टूबर के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने से जल भराव हो सकता है। खराब वेदर के चलते मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।
पूर्वोत्तर भारत में भी तेज बरसात का अलर्ट - (Rain Alert)
पूर्वोत्तर भारत के राज्य में पिछले कई दिनों से मौसम साफ है। कहीं भी अति भारी बारिश नहीं दर्ज की गई है। मौसम विभाग (kal ka mausam) ने 20 अक्टूबर को असम, मेघालय, 20 से 22 अक्टूबर के दौरान नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा में कई जगह पर हल्की बरसात होने की संभावना जताई है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और मौसम सुहावना बना रहेगा।
पश्चिम भारत में 26 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम - (weather update)
पश्चिम भारत के मौसम की बात करें तो यहां भी 26 अक्टूबर के दौरान कौंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, 20 से 21 अक्टूबर के दौरान मराठवाड़ा में कुछ जगहों पर बरसात होगी। 20 अक्टूबर को कौंकण और गोवा तथा मध्य महाराष्ट्र में आंधी तूफान, बिजली गिरने की आशंका है। इस दौरान हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है।