{"vars":{"id": "93802:4123"}}

27 अक्टूबर 2026 तक कैसा रहेगा मौसम 

27 October 2026 tak ka Mausam - अक्टूबर का महीना खत्म होने वाला है और देश के कई राज्य में बारिश का दौर अभी भी जारी है, जबकि उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में ठंड में दस्तक दे दी है। हरियाणा में गुलाबी ठंड की एंट्री हो गई है। मौसम विभाग (aaj ka mausam) ने इस बीच के 5 से ज्यादा राज्यों में बारिश को लेकर नया अलर्ट जारी किया है। चलिए खबर में जानते हैं 27 अक्टूबर 2026 तक मौसम कैसा रहेगा।

 

HR Breaking News - भारतीय मौसम विभाग आए दिन मौसम को लेकर नया अपडेट जारी करता है। आज 21 अक्टूबर 2026 को मौसम विभाग ने देश के 5 से ज्यादा राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटे के मौसम (mausam ki jankari) की बात करें तो तमिलनाडु, केरल में सबसे ज्यादा 120 से 200 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। इसके अलावा रायलसीमा में भी 70 से 110 मिलीमीटर बारिश हुई है। 

आईएमडी (IMD weather) के अपडेट के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक देश के कई हिस्सों में गरज- चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इससे तापमान में भारी गिरावट आएगी और ठंड का असर तेजी से बढ़ेगा।


दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के राज्यों में होगी तेज बरसात - (Rain Alert) 

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के राज्यों में इस समय मौसम करवट बदल रहा है। मौसम विभाग (aaj ka Mausam) ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकाल में 21 से 22 अक्टूबर, केरल, माहे और लक्षद्वीप में 21 से 27 अक्टूबर, तटीय कर्नाटक दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 22 से 24 अक्टूबर के बीच तेज आंधी तूफान और मेघ गर्जन के साथ बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है।


तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकाल में 23 से 27 अक्टूबर, तटीय कर्नाटक दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 21 अक्टूबर तथा 25 से 27 अक्टूबर, उत्तर आंतरिक कर्नाटक में 22 से 25 अक्टूबर, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, यनम में 21 से 27 अक्टूबर, तेलंगाना में 21 अक्टूबर को हल्की (Barish Ka Alert) बरसात देखने को मिलेगी। 


तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकाल में 21 से 26 अक्टूबर, केरल, माहे, लक्षद्वीप में 24 से 25 अक्टूबर के बीच कुछ जगहों पर आंधी तूफान-बिजली गिरने की आशंका है। इस दौरान हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है। खराब वेदर के चलते मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।


पूर्वी भारत में कैसा रहेगा मौसम - (IMD Rain Alert)


पूर्वी भारत के मौसम की बात करें तो कई राज्यों में हल्की तो वहीं कुछ में बहुत भारी बरसात होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 21 से 27 अक्टूबर के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में काफी जगह पर आंधी तूफान के साथ व्यापक बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा उड़ीसा में 26 27 अक्टूबर को हल्की बरसात हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 22 से 27 अक्टूबर (27 October ka mausam) के बीच कई जगहों पर मूसलाधार बारिश होगी। इससे मौसम कूल बना रहेगा और लोगों को दिन के समय भी ठंड का एहसास होगा। 

उत्तर पश्चिम भारत, मध्य, पश्चिम भारत और पूर्वोत्तर भारत में मौसम रहेगा साफ - 


उत्तर पश्चिम भारत, मध्य, पश्चिम भारत और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में मौसम साफ बना हुआ है। आईएमडी (IMD weather) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, इस हफ्ते उत्तर पश्चिम, मध्य पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत में अति भारी बारिश को लेकर कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लगभग सभी राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा।


कोंकण और गोवा में मौसम रहेगा गर्म - 


मौसम विभाग (Mausam Update) के मुताबिक,, कोंकण और गोवा में 21 से 22 अक्टूबर के दौरान मौसम गर्म रहेगा। दोनों दिन उमस भरी गर्मी का एहसास होगा। यहां बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। आसमान साफ बना रहेगा और सुबह की शुरुआत तेज धूप के साथ होगी।