{"vars":{"id": "93802:4123"}}

7 अक्टूबर 2026 तक कैसा रहेगा मौसम 

7 October 2026 tak ka Mausam - मानसून की वापसी के बाद भी कई राज्यों में बारिश का दौर थमा नहीं है। पिछले 24 घंटे में मिजोरम, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, असम, नगालैंड और तमिलनाडु में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के ताज पूर्वानुमान के अनुसार, 7 अक्टूबर 2026 तक देश के कई हिस्सों में गरज- चमक और तेज हवाओं के साथ भारी बरसात होने की संभावना है। चलिए जानते हैं -

 

HR Breaking News - आईएमडी ने एक बार फिर बारिश को लेकर नया अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 8 से ज्यादा राज्यों में अगले एक हफ्ते मौसम खराब रहेगा। आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी और इस दौरान तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश भी हो सकती है। 

मानसून (monsoon update) की स्थिति पर नजर डालें तो दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा चंडीगढ़, गुरदासपुर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, धौलपुर, उदयपुर, डीशा, नलिया से होकर गुजर रही है, जबकि अगले 48 घंटे में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के बाकी हिस्सों, गुजरात और मध्य प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों, पूर्वी जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार (Bihar Mausam Update), झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र के हिस्सों से दक्षिण पश्चिम मानसून की ओर वापसी की अनुकूल स्थितियां है।

7 अक्टूबर तक होगी बारिश - (7 October ka Mausam)


आईएमडी ने उत्तर पश्चिम भारत के जम्मू कश्मीर में 6 से 7 अक्टूबर, हिमाचल प्रदेश में 5 से 7 अक्टूबर, उत्तराखंड में 1 अक्टूबर और 5 से 7 अक्टूबर के दौरान कई जगहों पर गरज- चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। वही हरियाणा (Haryana ka Mausam), चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में 6 से 7 अक्टूबर के बीच हल्की बरसात होगी। हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड में 6 से 7 अक्टूबर को तेज तूफानी हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका है। 


मध्य भारत में इस दिन होगी बारिश - (IMD weather)


मध्य भारत के मौसम की बात करें तो यहां ज्यादातर राज्यों में बारिश का सिलसिला रुक गया है। मौसम विभाग (Weather Update) ने 1 से 3 अक्टूबर के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, 2 से 7 अक्टूबर के दौरान छत्तीसगढ़ में हल्की बरसात की संभावना जताई है। इसके अलावा बाकी राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा और बहुत ज्यादा तेज बारिश को लेकर कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 


पूर्वी भारत में भी बारिश की चेतावनी - (Barish Kab Hogi)


पूर्वी भारत के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उड़ीसा, उप हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम 1 से 7 अक्टूबर, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिमी बंगाल में 2 से 7 अक्टूबर, बिहार, झारखंड में 5 से 7 अक्टूबर को हल्की बरसात होगी। उप हिमालय, पश्चिम बंगाल सिक्किम में 2 से 3 अक्टूबर, उड़ीसा में 1 से 2 अक्टूबर को तेज आंधी तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। 


पूर्वोत्तर भारत में इस दिन बारिश होने की संभावना - (kal ka Mausam)


पूर्वोत्तर भारत में भी गरज- चमक के साथ बारिश होगी। यहां मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 1 से 7 अक्टूबर के बीच गरज- चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी (Barish Alert) होने की संभावना जताई है, जबकि 1 से 2 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश समेत इन सभी राज्यों में आंधी तूफान के साथ बिजली गिरने की आशंका है। इस दौरान कई इलाकों में बहुत ज्यादा भारी बारिश होने से जल भराव हो सकता है। 


पश्चिम भारत में कैसा रहेगा मौसम - (IMD Rain Alert)


पश्चिम भारत में आज मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग (Mausam Update) ने 1 से 7 अक्टूबर के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और आज यानी के 1 अक्टूबर को गुजरात क्षेत्र, सौराष्ट्र और कच्छ में हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं गोवा, कोकण, मध्य महाराष्ट्र में आज तेज आंधी तूफान के साथ बिजली गिरने की आशंका है।