IMD Heavy rain alert : अगले 120 मिनट सावधान, 11 जिलों में 50 की स्पीड से आंधी के साथ 15 mm प्रति घंटा बारिश की चेतावनी
IMD Heavy rain alert : मौसम ने देश के अलग-अलग राज्यों के 11 जिलों के लिए अगले 120 मिनट बेहद महत्वपूर्ण बताए हैं। इस मौसम विभाग ने बताया किइ अगले 120 मिनट में इन जिलों में 50 की स्पीड से आंधी के साथ 15 एमएम बरसात का अलर्ट जारी किया है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
HR Breaking News (IMD Heavy rain alert) : मानसून की विदाई के बीच कई इलाकों में मानसून लौट चुका है। इससे कई राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट दोबारा जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अगले 120 मिनट के लिए भारी बारिश और तेज आंधी अलर्ट जारी किया है। 11 जिलों में करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाई चलने के साथ बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में 15 एमएम प्रति (IMD latest alert) घंटे तक बारिश हो सकती है। मौसम के इस बदलाव को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह मौसम विभाग द्वारा दी गई है।
उत्तरासखंड के इन इलाकों में बारिश (today rain alert)
मौसम विभाग के जारी अलर्ट के अनुसार अगले 120 मिनट में उत्तराखंड के पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान यहां तेज आंधी और 15 एमएम प्रति घंटे तक बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान कई इलाकों में भूस्खलन जैसी स्थिती बनती दिखाई दे रही है।
यूपी के इन जिलाों के लिए चेतावनी (UP me barish)
वहीं यूपी के बहराइच, सरस्वती, बलरामपुर में विभाग का ऑरेंज अलर्ट जारी है। इसके अलावा लखीमपुर खीरी, गोंडा, सिद्धार्थ नगर, महाराजगंज इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी है। इस दौरान इन इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
बिहार के इन इलाकों में अलर्ट (bihar me barish)
आईएमडी की अगली 120 मिनट की जारी चेतावनी के अनुसार बिहार के दो इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बिहार के वेस्ट चंपारण और ईस्ट चंपारण में भारी बारिश होने का अलर्ट है। मौसम विभाग ने बताया कि यहां तेज आंधी के साथ भारी बारिश होगी।
असम के इन इलाकों में अलर्ट (asam me barish)
मौसम विभाग के अनुसार असम के कोकराझार,धुबरी, गोलपारा, बरपेटा, कामरूप, कामरूप महानगर, नलबाड़ी, चिराग,, मयोंग गांव,सोनितपुर, उदालगुरी आदि इलाकों में भारी बारिश 50 की स्पीड से तेज आंधी भी बताई गई है।
अरूणाचल के इन इलाकों में भारी बारिश (5 october rain alert)
मौसम विभाग (aaj ka mausam) के अलर्ट के अनुसार अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी सियांग, सियांग, लोहित, नामशाही आदि जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा त्रिपुरा के खोबाई, दलाई, साउथ त्रिपुरा आदि इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कर्नाटक के उत्तर कन्नड़, हावेरी, दक्षिण कन्नड़, उडुपी, चिकमगलूर मांड्या समेत 20 इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा केरल के कन्नूर, मल्लपुरम समेत 6 इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं ,आंध्र प्रदेश के 5 जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।