IMD Heavy Rain Alert : यूपी, एमपी और राजस्थान में होगी 21 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
Heavy Rain Alert in UP :देशभर में मानसून सक्रीय है। अलग अलग स्थानों पर भारी से भारी वर्षा का दौर जारी है। अब मौसम विभाग की ओर से देश के अलग अलग राज्यों के लिए मौसम (IMD Rain Alert) को लेकर चेतावनी जारी कर दी गई है। देश के अलग अलग हिस्सों में भारी से भी भारी बारिश होने वाली है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्यप्रदेश में तो अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
HR Breaking News (IMD Rain Alert) देश में लगातार मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। मानसून पूरी तरह से सक्रीय है। भारत के अलग-अलग हिस्सों में तेज बारिश (Heavy Rain Alert) दर्ज की गई है। देश में सामान्य से अधिक बारिश हो चुकी है। देश में सामान्य से 9% ज्यादा बारिश हुई है।
आमतौर पर 16 जुलाई तक 304.2 एमएम बारिश होती है। जबकि इस बार 331.9 एमएम बारिश हो चुकी है। देश के 5 राज्यों में अत्यधिक बारिश (Very Heavy rain alert) हुई है तो तीन राज्यों में अधिक बारिश और 20 राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों में नॉर्मल बारिश हुई है। 8 राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों में सामान्य से कम बारिश भी दर्ज की गई है।
पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा भारत का मौसम
देश में पिछले 24 घंटे में मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, तटीय कर्नाटक के अलग-अलग स्थान पर 210 मिलीमीटर यानी 21 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग (IMD Rain Alert) के अनुसार यह अत्यधिक भारी वर्षा की श्रेणी में आता है।
जबकि केरल, तमिलनाडु, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, मराठवाड़ा, झारखंड, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश के अलग-अलग स्थान पर 7 से 20 सेंटीमीटर यानी 70 से 200 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जोकि भारी से बहुत भारी बारिश (Heavy to Heavy rain) की श्रेणी में आता है।
इसके अलावा गोवा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, अप हिमालय पश्चिम बंगाल, मिजोरम, असम, उड़ीसा, कर्नाटक, तेलंगाना के अलग-अलग स्थान पर 7 से 11 सेंटीमीटर बारिश (rain alert) दर्ज की गई है। यह भारी वर्षा की श्रेणी में आता है।
क्या चल रही हैं मानसून की गतिविधियां
मानसून की द्रोणिका सक्रिय स्थिति में चल रही है। समुद्र तल पर अपनी सामान्य स्थिति के निकट यह चल रही है। दक्षिण पश्चिम बिहार और उससे लगता पूर्वी उत्तर प्रदेश पर कल सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र (Low presure area) पश्चिम में उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ा और एक निम्न दाब में केंद्रित हो गया। 17 जुलाई 2025 को 5:30 बजे यह प्रयागराज के निकट पहुंच गया।
अब यह दक्षिण पूर्वी उत्तर प्रदेश में केंद्रित हो गया है। यह पिछले तीन घंटे में 3 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से धीरे-धीरे पश्चिम उत्तर प्रदेश पश्चिम की ओर बढ़ा है। अगले दो दिनों तक दक्षिण उत्तर प्रदेश और उससे सटे उत्तरी मध्य प्रदेश से पश्चिम उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।
उत्तर पश्चिमी राज्यों के लिए अत्यधिक भारी बारिश कलर
मौसम विभाग (IMD Alert) की ओर से उत्तर पश्चिम भारत में अत्यधिक भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। 17 जुलाई से 18 जुलाई तक राजस्थान के अलग-अलग स्थान पर और उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर 21 सेंटीमीटर से ज्यादा वर्षा होने की संभावना है।
इसके अलावा अलग-अलग स्थान पर भारी वर्षा की भी संभावना (Heavy Rain prediction) है। इसमें जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश आता है।
यहां 23 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना है। जबकि पंजाब और हरियाणा में 17 तारीख और उसके बाद 21 और 23 जुलाई को भारी से भारी बारिश होने की संभावना है।
राजस्थान में 17 से 19 जुलाई के दौरान भारी बारिश (Heavy Rain) की संभावना है। वहीं उत्तराखंड में 17 और 20 से 30 जुलाई तक तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 18, 20 और 21 जुलाई को बहुत भारी बारिश की संभावना है।
पूर्वी राजस्थान में 17 जुलाई को, हिमाचल प्रदेश में 21 से 23 जुलाई को बहुत भारी बारिश हो सकती है। अगले 7 दिनों तक अधिकांश क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका है।
पूर्व और मध्य भारत के लिए मौसम विभाग का अलर्ट
मध्य प्रदेश (MP Rain Alert) में 17 जुलाई को अलग-अलग स्थान पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। यानी की 21 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। अलग-अलग स्थान पर बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।
मध्य प्रदेश में 17, 18 और 21 से 23 जुलाई तक तेज बारिश का अनुमान है। वहीं छत्तीसगढ़ में 21 से 23 जुलाई तक भारी बारिश हो सकती है। सिक्किम, उड़ीसा में 19 से 23 जुलाई तक मौसम खराब रहने का अंदेशा है।
18 जुलाई को पश्चिम मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल, सिक्किम में भारी बारिश होने की संभावना है। अगले 7 दिनों में अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी।
पश्चिमी भारत में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग का अनुमान है कि कोंकण और गोवा में 17 से 13 जुलाई तक भारी बारिश (kal ka mausam) होने का अलर्ट है। मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्र में 20 से 23 जुलाई तक भारी बारिश हो सकती है।
मराठवाड़ा में 17 जुलाई को अलग-अलग स्थान पर बारिश की संभावना है। अगले 5 दिनों तक अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने का अनुमान है।
उत्तर पूर्वी भारत में बारिश का अलर्ट
इसी प्रकार उत्तर पूर्वी भारत में अगले 7 दिनों तक बिजली गिरने की आशंका जताई जा रही है। अलग-अलग स्थान पर भारी वर्षा का अंदेशा है। जिसमें असम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा शामिल है। यहां 22 जुलाई तक भारी बारिश हो सकती है। वहीं मेघालय में 19 जुलाई को बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
इसी के साथ 17, 19 और 20 जुलाई को केरल, कर्नाटक में अत्यधिक भारी बारिश (IMD rain Alert) यानी 210 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई गई है।
केरल, तमिलनाडु, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 23 जुलाई तक बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है।