IMD Rain Alert : 2, 3 और 4 नवंबर 2026 को आंधी तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट, देखें लिस्ट
IMD Rain Alert : देश भर में एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार तेज आंधी तूफान के साथ बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने दो-तीन और 4 नवंबर को 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं 6 नवंबर तक मौसम कैसा रहेगा।
HR Breaking News - भारतीय मौसम विभाग ने एक बार फिर टेंशन बढ़ने वाला अलर्ट जारी किया है। दरअसल नवंबर का महीना शुरू हो गया है और बारिश का दौर अभी भी नहीं थम है। आने वाले दिनों में आंधी तूफान के साथ तेज बारिश होने वाली है। मौसम विभाग ने 6 नवंबर (6 November tak ka mausam) तक देश के कई हिस्सों में तेज आंधी तूफान के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान कुछ जगहों पर अत्यंत भरी बरसात होगी। आईएमडी ने 2 नवंबर को देश के अलग-अलग हिस्सों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।
3 से 4 नवंबर के बीच इन राज्यों में तेज बारिश -
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) के अनुसार, उड़ीसा में 3 और 4 नवंबर को अलग-अलग जगह पर मूसलाधार बरसात होगी। 1 से 4 नवंबर के बीच गरज- चमक और 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं छत्तीसगढ़ में 2 से 3 नवंबर को बारिश होने की संभावना है। तीन और चार नवंबर को बहुत भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। मध्य प्रदेश में 4 नवंबर तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
6 नवंबर तक इन राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश -
मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, बिहार (bihar mausam update), झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम त्रिपुरा में 6 नवंबर तक हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। अरुणाचल प्रदेश में एक और दो नवंबर को तेज आंधी के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम -
दिल्ली के मौसम (delhi weather) की बात करें तो आज रविवार को दिनभर हल्के बादल छाए रहेंगे। अगले दिन भी मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। राजधानी में तेज बारिश को लेकर कोई भी विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है।
90 की स्पीड से चलेगी तेज आंधी -
बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में मौसम बदला हुआ है। बंगाल की खाड़ी में 1 नवंबर (kal ka mausam) की दोपहर से हवा की रफ्तार बढ़कर 75 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है। 2 नवंबर की सुबह 3 नवंबर के दोपहर तक हवा की गति 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचाने का अनुमान है।
महाराष्ट्र में भी तेज बारिश की संभावना -
महाराष्ट्र (maharashtra weather) में मौसम बदला हुआ है। राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने से ठंड का असर बढ़ गया है, जबकि कई जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। कुछ इलाकों में आज हल्के बादल नजर आएंगे और बूंदाबांदी के संभावना है दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग ने पुणे, सतारा, सांगली और कोल्हापुर जिले में कई जगहों पर बारिश की चेतावनी जारी की है। पुणे और सतारा के घाट क्षेत्र में भी बरसात होगी। नासिक और अहिल्यानगर जिले के कुछ हिस्सों में बारिश वाला मौसम बना रहेगा।