{"vars":{"id": "93802:4123"}}

IMD Rain Alert : 14, 15, 16, 17, 18 सितंबर को 21 से 24 राज्यों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी जानकारी 

IMD Rain Alert : भारत मौसम विभाग की तरफ से बारिश को लेकर विस्तृत अलर्ट जारी किया गया है। देशभर में मानसून की वापसी होने वाली है, इससे पहले खासकर उत्तर भारत में मानसून की अच्छी सक्रियता देखने को मिल रही है। भारत मौसम विभाग की तरफ से 14 से 18 सितंबर तक देश के 21 से 24 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश कई इलाकों में व्यापक तौर पर होने वाली है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से- 
 

HR Breaking News (IMD Weather Forecast) भारत मौसम विभाग की तरफ से बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है। इस पूर्वानुमान में 18 सितंबर तक 21 से 24 राज्यों के अंदर तेज बारिश होने का अनुमान है। कुछ इलाकों में तो बहुत भारी बारिश हो सकती है। भारत मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में निम्न दाब क्षेत्र बन रहा है, जिसका असर 14 सितंबर को गुजरात सौराष्ट्र और कच्छ में कहीं-कहीं पर बहुत भारी बारिश लाने वाला होगा। वहीं, इसी दौरान महाराष्ट्र में भी कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। 

 

 

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा है देश का मौसम (last 24 hours weather)


पिछले 24 घंटे में मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश रिकार्ड की है। गुजरात में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है, जहां 300 एमएम से भी अधिक बारिश कुछ इलाकों में दर्ज की गई है। विदर्भ, पश्चिम बंगाल, असम, तेलंगाना में भी बहुत भारी बारिश हुई है और यहां 120 से 200 एमएम तक बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, सौराष्ट्र, महाराष्ट्र, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में 70 से 110 एमएम बारिश हुई है तो वहीं हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 70 एमएम तक बारिश दर्ज की गई है। पहाड़ी इलाकों में भी मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है। 

 


उत्तर पश्चिम भारत के लिए मौसम विभाग का अलर्ट 


मौसम विभाग की तरफ से उत्तर पश्चिम भारत (IMD Weather alert for north India) के लिए 17 सितंबर तक अच्छी बारिश का अनुमान जताया गया है। इसमें जम्मू कश्मीर, लद्दाख में बड़े स्तर पर, 15 से 17 सितंबर तक आंधी तूफान व बिजली गिरने के साथ व्यापक स्तर पर बारिश होने की संभावना है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में बड़े स्तर पर 16 से 17 सितंबर तक आंधी तूफान के साथ बिजली गिरने की संभावना है और तेज बारिश होने की आशंका जताई जा रही है।

 

वहीं उत्तर पश्चिम भारत के बाकी हिस्सों में भी समय-समय पर तेज बारिश और आंधी तूफान के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई जा रही है। 13 सितंबर को उत्तराखंड हिमाचल प्रदेश और 17 सितंबर तक हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में तो 14 सितंबर को पूर्वी राजस्थान में कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 

मध्य भारत में कैसा रहेगा मौसम 


मौसम विभाग की तरफ से मध्य भारत के लिए भी वेदर का अलर्ट (weather alert for mid Indian States) जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक मध्य भारत में 14 सितंबर को पश्चिम मध्य प्रदेश में व 15 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। 14 से 16 सितंबर तक छत्तीसगढ़ में काफी व्यापक स्तर पर आंधी तूफान व बिजली गिरने के साथ बारिश होने की संभावना बन रही है। उसके बाद 15 से 19 सितंबर तक पश्चिमी मध्य प्रदेश और 14 से 19 सितंबर तक पूर्वी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं तेज बारिश व आंधी तूफान की संभावना जताई जा रही है। 17 से 19 सितंबर तक छत्तीसगढ़ में भी भारी बारिश होने की संभावना बन रही है। 

पूर्वी भारत के लिए मौसम का अलर्ट 


भारत मौसम विभाग (Monsoon ki barish) की तरफ से पूर्वी भारत में भी 19 सितंबर तक बारिश होने का अलर्ट जताया गया है। यहां 16 से 19 सितंबर तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बड़े स्तर पर आंधी, तूफान व बिजली गिरने के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, उड़ीसा में 14 से लेकर 17 सितंबर तक व्यापक स्तर पर बारिश होने की संभावना है।

इस दौरान कुछ इलाकों में आंधी तूफान में बिजली गिरने की भी संभावना बन रही है। बिहार में बारिश की संभावना 18 व 19 सितंबर और उससे पहले 14 व 15 सितंबर को देखने को मिलेगी। वहीं उड़ीसा में 15 से 19 सितंबर तक तेज बारिश होने की संभावना है। 


पूर्वोत्तर भारत के लिए मौसम विभाग (Mousam ka alert) का अलर्ट 


पूर्वोत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में काफी व्यापक बारिश होने की संभावना है। 17 सितंबर तक त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड, मेघालय, असम, अरुणाचल प्रदेश में तेज बारिश (barish kab hogi) का अलर्ट जारी किया गया है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 18 और 19 सितंबर को भी कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 17 सितंबर तक अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में, 16 सितंबर तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 14 सितंबर तक कहीं-कहीं आंधी तूफान के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। 

पश्चिम भारत के लिए मौसम विभाग का अलर्ट 


पश्चिम भारत में मौसम विभाग (western India Weather alert) ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में 14 से 19 सितंबर तक कहीं-कहीं पर भारी बारिश तो कहीं पर छीटपुट बारिश होने की संभावना है। गुजरात, कोंकण, गोवा और कच्छ में 19 सितंबर तक बिजली गिरने की भी संभावना जताई जा रही है। कहीं-कहीं पर तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। 14 सितंबर को सौराष्ट्र और कच्छ में बहुत भारी बारिश होने की संभावना बन रही है। इसी दौरान 14 सितंबर को गुजरात में भी तेज बारिश की संभावना है तो फिर से 15 सितंबर को सौराष्ट्र और कच्छ में तेज बारिश होने की संभावना है। 

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के लिए मौसम का अलर्ट 


मौसम विभाग (IMD Weather Forecast) की तरफ से दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी में 19 सितंबर तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है। 14 से 19 सितंबर तक तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना में कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 14 और 15 सितंबर को केरल और माहे में बारिश हो सकती है जोकि काफी व्यापक स्तर पर रहेगी।

वहीं, लक्षद्वीप में 19 सितंबर तक लगातार तेज बारिश होने की संभावना है तो आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 13 और 14 सितंबर को व्यापक स्तर पर बारिश होने की संभावना है। 17 सितंबर तक तमिलनाडु, पुडुचेरी में 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना बन रही है। वहीं केरल में, तेलंगाना में 16 सितंबर तक 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया जा रहा है।