IMD Rain Alert : यूपी बिहार समेत 12 राज्यों में होगी तुफानी बारिश, जानें कब से बदलेगा मौसम
IMD Rain Alert - मार्च के आखिर में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने यूपी, बिहार समेत देश के 12 राज्यों में तुफानी बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी आशंका है... ऐसे में आइए नीचे खबर में जानते है आखिर कब से बदलेगा मौसम और किन राज्यों पर ज्यादा असर पड़ेगा-
HR Breaking News, Digital Desk- (IMD Rain Alert) मार्च की शुरुआत में जहां तेज गर्मी महसूस की जा रही थी, वहीं अब मौसम ने अचानक करवट ले ली है। उत्तर और पश्चिमी भारत में ठंड जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने 22 मार्च को यूपी, बिहार और राजधानी दिल्ली समेत 12 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट (Thunderstorm alert) जारी किया है। पूर्वी भारत में आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी है। बारिश के कारण तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री नीचे दर्ज किया जा रहा है।
दिल्ली और पहाड़ी इलाकों में कैसा रहेगा मौसम-
राजधानी दिल्ली (Today delhi weather update) में 22 मार्च को भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
यूपी-बिहार में बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश में रविवार को भी कई जगहों पर बारिश हो सकती है। इसके अलावा हवा की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। श्रावस्ती, गोंडा, बहराइच, आंबेडकर नगर, अयोध्या, आजमगढ़, लखनऊ, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली और सोनभद्र जिलों में बारिश हो सकती है।
बिहार (bihar weather update) में भी कुछ जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक पटना, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, वैशाली, सारण, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सहरसा, मधुबनी, दरभंगा, अररिरिया, पूर्णिया, कटिहार, बांका, जमुई और भागलपुर में हल्की बारिश होने का अनुमान है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा और मेघालय में 70 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान लगाया गया है।
राजस्थान और हिमाचल प्रदेश (himachal pardesh weather update) समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। शनिवार को राजधानी दिल्ली में एक बार फिर घना कोहरा छा गया, जिससे न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री कम होकर 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शहर में ठंडी हवाएं चलती रहीं। हालांकि अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखी गई, लेकिन ठंडक का असर बना रहा। यह स्थिति दिल्ली में पिछले छह वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन और पिछले पांच महीनों में सबसे स्वच्छ हवा दर्ज होने के ठीक एक दिन बाद सामने आई।
सफदरजंग में न्यूनतम तापमान (Minimum temperature in Safdarjung) 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री कम और शुक्रवार को दर्ज किए गए 16 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक था। अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक और शुक्रवार के अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस से 5.7 डिग्री अधिक था।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (भारतीय मौसम विज्ञान विभाग) के पूर्वानुमान के मुताबिक, सोमवार को सुबह से दोपहर तक हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को बताया कि पूर्वी राजस्थान (rajasthan ka mausam) के कुछ इलाकों में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान मंडावा सबसे अधिक प्रभावित रहा, जहां 18 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
पश्चिमी विक्षोभ का असर राजस्थान में-
मौसम विभाग ने बताया कि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ (weak western disturbance) के आंशिक प्रभाव के कारण रविवार को जोधपुर, बीकानेर और शेखावाटी सहित पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक (IMD Weather forecast), उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहा। अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 7.9 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लखनऊ (lucknow weather update) और आसपास के इलाकों के लिए पूर्वानुमान है कि आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बाद में मुख्य रूप से आसमान साफ हो जाएगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 29 और 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
हिमाचल प्रदेश (Himachal pardesh ka mausam) के ऊंचाई वाले आदिवासी क्षेत्रों में शनिवार को लगातार पांचवें दिन मध्यम से भारी हिमपात हुआ, जबकि मध्य और निचले इलाकों में व्यापक बारिश हुई, जिससे तापमान में भारी गिरावट आई।
राज्य के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को मौसम शुष्क रहा और धूप खिली रही, जिससे लोगों को खराब मौसम से काफी राहत मिली। हालांकि शुक्रवार शाम से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और कुछ क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई। सांगला में 20.5 सेमी, कल्पा में 18.2 सेमी, केलांग में 10 सेमी, हंसा में 7.5 सेमी, गोंडला में 4 सेमी और कुकुमसेरी में 2.1 सेमी हिमपात हुआ।
वहीं, बारिश की बात करें तो कंडाघाट में सबसे अधिक 50 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा जट्टन बैराज, मनाली, शिमला, गोहर और बर्थिन में 40 मिमी से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई।