IMD UP Weather : उत्तर प्रदेश में कोल्ड-डे का अलर्ट जारी, जानें किस जिले में कैसा रहेगा मौसम

Weather Alert UP :उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड और कोहरे का सिलसिला शुरू हो चुका है। मौसम विभाग ने अपना लेटेस्ट वेदर अपडेट जारी कर आगामी दिनों में भीषण ठंड पड़ने और घना कोहरा छाने की संभावना के चलते अलर्ट (Weather Alert) जारी किया है। मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आगामी दो-तीन दिनों तक कोल्ड डे की स्थिति देखने को मिल सकती है।
 

HR Breaking News (IMD Alert) विभाग ने ऐसे में उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के लिए रेड, ऑरेंज व येलो अलर्ट भी जारी किया है। वहीं, वाराणसी में विजिबिलिटी 400 मीटर के करीब दर्ज की जा रही है। इसके अलावा कानपुर का अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, मौसम विभाग (IMD Weather) ने बताया है कि इस दौरान गोरखपुर, देवरिया और बस्ती जैसे अन्य क्षेत्रों में भी कोहरा छा सकता है।

 


इस वजह से हो रहा ज्यादा कोहरा
 

उत्तर प्रदेश में मौसम (Weather in Uttar Pradesh) को देखते हुए विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। इन दिनों पश्चिमी भारत और मध्य भारत में प्रति चक्रवात और 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर चल रहे उष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम के चलते काफी ज्यादा कोहरा देखने को मिल रहा है। ऐसे में इसका साफ-साफ असर उत्तर प्रदेश के मौसम पर भी दिखाई दे रहा है।
 


भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कही ये बात
 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार वर्तमान में जो मौसमी परिस्थितियों बनी हुई है, उसके चलते आने वाले दो-तीन दिनों तक प्रदेश में काफी कोहरा छा सकता है। साथ ही कोल्ड डे की स्थिति भी देखने को मिल सकती है। ऐसे में विभाग ने अलग-अलग अलर्ट जारी किए हैं।

 

भारत मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र के अनुसार आज 18 दिसंबर को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ठंड बढ़ सकती है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के 14 जिलों में शीतलहर का प्रभाव काफी ज्यादा बना रहेगा। मौसम विभाग में प्रदेश के अलग-अलग जिलों के लिए रेड, ऑरेंज व येलो अलर्ट भी जारी किया है। 

 

 

जानें कहां के लिए है रेड अलर्ट
 

विभाग की ओर से 18 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के 14 से भी ज्यादा जिलों में शीतलहर (Cold Wave Alert) चलने का अनुमान लगाया गया है। ऐसे में इन जिलों में अत्यधिक ठंड पड़ सकती है, जिन 14 जिलों के लिए रेल अलर्ट जारी किया गया है उनमें गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, संत कबीर नगर, बस्ती, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत, मुरादाबाद, बिजनौर और रामपुर शामिल है।
 

 

जानें किन क्षेत्रों में है ऑरेंज और येलो अलर्ट 
 

एक ओर जहां विभाग ने 14 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है वहीं, दूसरी ओर कुछ जिले ऐसे भी हैं जहां के लिए विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग (IMD Weather Alert) की ओर से सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, संभल, बदायूं, हरदोई, कन्नौज, फर्रुखाबाद, कानपुर, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज, अमेठी, सुल्तानपुर, आजमगढ़, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, सोनभद्र, बलिया, कौशांबी, जौनपुर और अयोध्या जैसे क्षेत्रों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट (Orange and Yellow Alert) जारी किया है। वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बदायूं, झांसी, ललितपुर, इटावा में भी हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। 


 

जानें आज दिनभर कैसा रहेगा मौसम 
 

आज सुबह से ही ठंड और हल्की धुंध देखने को मिल सकती है। वहीं, इस दौरान अधिकतम तापमान (Maximum Temprature) 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। दिन में आसमान साफ रह सकता है। हालांकि सुबह व शाम को धुंध और कोहरा छाने के आसार हैं। वहीं, अगर हम प्रदूषण की बात करें तो आज हवा की गुणवत्ता माध्यम से खराब श्रेणी के बीच रहने के आसार हैं। 


 

जानें राजधानी लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम 
 

इन दिनों उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में मौसम पूरी तरह बदला हुआ है। सुबह के समय राजधानी में कोहरा छाया रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने यहां के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। इसके अलावा नोएडा में भी मध्यम कोहरा छाया हुआ है। वहीं, विभाग का अनुमान है कि आज तापमान में भी कटौती हो सकती है। इस दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज होने के आसार हैं। ऐसे में दिन में भी ठंड काफी बढ़ सकती है।

 

मंगलवार को प्रदेश में दिनभर कोहरे की परत (Fog in UP) दिखाई दी थी। वहीं, अधिकतम तापमान में भी काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिली थी। बीते दिनों में कई क्षेत्रों के अधिकतम तापमान में 5-6 डिग्री सेल्सियस की कटौती हुई है। हालांकि इस दौरान न्यूनतम तापमान में कुछ ज्यादा परिवर्तन नहीं देखने को मिला है। 

जानें आगरा के मौसम का हाल 
 

मौसम विभाग (IMD) का अनुमान है कि आज सुबह से ही आगरा में कोहरा छा सकता है। हालांकि इसके बाद दिनभर तेज धूप निकलने के भी आसार हैं। वहीं, बात करें बीते दिन के मौसम की तो बीते दिन बुधवार को दिनभर आगरा में मौसम साफ रहा है। साथ ही इस दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किए गए हैं। हालांकि रात में सर्द हवाओं के चलते गलन बढ़ गई थी।

जानें कब होता है कोल्ड डे 
 

मैदानी क्षेत्र में जब कभी भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम हो जाता है और इस दौरान अधिकतम तापमान में सामान्य से -4.5 से -6.4 डिग्री तक की कटौती होती है तो उस स्थिति को कोल्ड डे (what is cold day) कहते हैं। इस दौरान दृश्यता 400 मीटर के करीब रहती है।