IMD Update : हरियाणा के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट, इन जिलों में होगी बरसात

mausam update : पिछले कई दिनों से प्रदेश के मौसम में काफी परिवर्तन देखने को मिल रहा है। बीते दिन प्रदेश के कई शहरों में बारिश दर्ज की गई है। रक्षाबंधन के दिन मौसम काफी अनुकूल बना रहा था, जिससे लोगों को कम गर्मी का सामना करना पड़ा था। हरियाणा के कई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिली थी। इस बीच अब मौसम विभाग की ओर से वेदर अपडेट जारी कर बताया गया है कि आज दिनभर प्रदेश में मौसम कैसा रहने वाला है।
 

HR Breaking News : (Rain Alert) मौसम विभाग की ओर से जारी वेदर अपडेट के अनुसार आज प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम का हाल बीते दिन के जैसा रहने वाला है। विभाग के अनुसार आज भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्य बारिश होने के आसार हैं। 


अगर हम बीते दिन यानी शनिवार के मौसम की बात करें तो शनिवार को फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम, करनाल, पानीपत, झज्जर, जींद, महेंद्रगढ़, सोनीपत, नारनौल, चरखी दादरी में बारिश दर्ज की गई थी। 


इस दौरान फरीदाबाद व सोनीपत में तो काफी तेज बारिश (IMD Rain Alert) देखने को मिली थी। इस बीच मौसम विभाग की ओर से वेदर अपडेट जारी कर बताया गया है कि आज भी प्रदेश के कई जिलों में काफी बारिश हो सकती है, जिसके चलते विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है।


जाने कहां होगी बारिश


हरियाणा प्रदेश के शहरों को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र (IMD Update) चंडीगढ़ की ओर से वेदर अपडेट जारी किया गया है। इस वेदर अपडेट के अनुसार आज यानी 10 अगस्त को हरियाणा के यमुनानगर व पंचकूला में काफी बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान विभाग की ओर से यहां के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इसके अलावा विभाग के अनुसार भिवानी, फतेहाबाद, हिसार, चरखी दादरी, कैथल व जींद जिले में आज 0 से 25% तक बारिश होने के आसार हैं। वहीं, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, फरीदाबाद, गुरुग्राम, रेवाड़ी व पलवल में आज यानी 10 अगस्त को 25 से 50% तक बारिश होने की संभावना विभाग की ओर से जताई गई है।


जानें कल कैसा रहेगा मौसम 


हरियाणा में इस बार काफी बारिश (Weather News) देखने को मिल रही है। मानसून एक बार फिर से प्रदेश में सक्रिय होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान लगाया गया है कि कल यानी 11 अगस्त को हरियाणा के फतेहाबाद में 25% तक बारिश होने की संभावना है। रोहतक, झज्जर, जींद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, कैथल, यमुनानगर, पंचकूला, अंबाला, पानीपत, करनाल, सोनीपत, फरीदाबाद व गुरुग्राम में कल 25 से 50% बारिश होने की संभावना है। वहीं, इस दौरान महेंद्रगढ़ रेवाड़ी व पलवल में बारिश का असर (Kal Ka Mausam) कुछ ज्यादा रहने वाला है। विभाग के अनुसार इन तीनों जिलों में कल 50 से 75% तक बारिश होने के आसार बने हुए हैं।


वहीं, अगर हम बात 12 अगस्त को होने वाले प्रदेश के मौसम (Haryana Weather) की करें तो परसों यानी मंगलवार को हरियाणा के फतेहाबाद, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, व हिसार जिले में जीरो से 25% तक बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, सोनीपत, पानीपत, करनाल, झज्जर, रोहतक, फरीदाबाद, गुरुग्राम, मेवात व पलवल जिले में मंगलवार को 25 से 50% तक बारिश होने की संभावना विभाग ने जताई है।