IMD Weather : गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलेगा अकवान, 145 KM की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं, घने कोहरे का अलर्ट जारी
HR Breaking News (IMD Weather) देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। चक्रवाती तूफान से पहले ही देश के कई हिस्सों में तापमान (IMD Weather Forecast) में गिरावट और घना कोहरा सर्दी का अहसास बढ़ रहा है। IMD के मुताबिक चक्रवाती तूफान अकवान के बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनेां में अभी मौसम का रोद्र रूप देखने को मिल रहा है।
130 किलोमीटर प्रति घंटा होगी हवा की रफ्तार
दरअसल, बता दें कि दक्षिण भारत में मौसम (Weather in South India) का सबसे बड़ा खतरा चक्रवाती तूफान अकवान से है। IMD के अनुसार यह तूफान 17 नवंबर की शाम तक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है और 19 नवंबर की सुबह तक बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है।
इस दौरान हवा की रफ्तार (wind speed) 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, वहीं, झोंकों की गति 145 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
आगामी 2 दिनों कैसा रहेगा मौसम
आंध्र प्रदेश में 19 और 20 नवंबर को भारी बारिश के साथ ही कुछ हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। 20 और 21 नवंबर को तेलंगाना में बारिश का अलर्ट जारी किया है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 18 से 20 नवंबर के बीच तेज हवाओं ओर बारिश को लेकर अलर्ट (Rain Alert) जारी किया है। 19 नवंबर को यहां कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है। रायलसीमा में 19-20 नवंबर को भारी बारिश की संभावना है।
23 नवंबर तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला
केरल (Kerala Weather Forecast) में 17 से 23 नवंबर तक अलग-अलग जगहों पर बारिश की संभावना है। कर्नाटक के तटीय और आंतरिक इलाकों में 21 से 23 नवंबर के दौरान बारिश के आसार है। ओडिशा में 18 नवंबर को गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। 19 से 21 नवंबर के दौरान राज्य के कई इलाकों में बारिश के आसार है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है।
यूपी के मौसम का हाल
यूपी (UP Ka Mausam) में अभी बारिश के आसार नहीं है, लेकिन सुबह और रात के समय कोहरे का अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में 17 और 18 नवंबर को घना कोहरा छाया रह सकता है। इसके बाद मौसम विभाग ने 19 से 21 नवंबर तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली एनसीआर के मौसम का हाल
दिल्ली-NCR में तापमान (Temperature in Delhi-NCR) में गिरावट के चलते सर्द काफी बढ़ गई है। IMD के अनुसार बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 से 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। आईएमडी के अनुसार आगामी दिनों में दिल्ली (Delhi Ka Mausam) में ठंड और बढ़ने के संकेत हैं।
वहीं, 19 और 20 नवंबर को अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।