IMD Weather Alert : उत्तर भारत में बढ़ा ठंड का प्रकोप, इन 6 राज्यों में शीतलहर का अलर्ट
HR Breaking News (IMD Winter Alert) मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट हुई है। तापमान में गिरावट का कारण है पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी। उत्तर भारत में इन दिनों मौसम काफी ठंडा हो गया है। दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में शीतलहर (Cold Wave) ने अपना प्रभाव दिखा दिया है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों की हवा काफी ठंडी हो गई है। ठंडी हवा (Cold Wind) के कारण आम लोगों का जीवन काफी प्रभावित हुआ है।
भारत मौसम विभाग (India Metrological Department) के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।
शीतलहर और कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड के कई जिलों में 21 दिसंबर की सुबह तक घना कोहरा (Dense Fog) छाया रहेगा। इसके बाद दो-तीन दिन तक कोहरे और शीत लहर से हल्की राहत मिलने की उम्मीद है। 25 से 27 दिसंबर के बीच पंजाब और हरियाणा में कोहरे का दूसरा दौर देखने को मिल सकता है।
वहीं, उत्तराखंड और यूपी के कई जिलों में शीतलहर (Cold Wave in UP) की स्थिति दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में विजिबिलिटी काफी घट गई है। इसका सीधा असर यातायात पर देखा गया है। रेल और हवाई यात्रा अपने तय समय से देरी पर चल रही हैं, यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में घर से निकलने से पहले यात्रियों को अपनी ट्रेन और फ्लाइट का स्टेटस चेक कर लेना चाहिए।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान (IMD Weather Forecast) के अनुसार पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा। अगले तीन-चार दिनों के अंदर हिमालय क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी बताई जा रही है। 21 दिसंबर को कश्मीर घाटी में भारी बर्फबारी की आशंका है। पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं के कारण दिल्ली और आसपास के राज्यों में ठंड बढ़ने की संभावना भी है।
दिल्ली-एनसीआर के मौसम (Delhi NCR Weather) का हाल
राजधानी दिल्ली में रविवार को बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं, कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की भी उम्मीद जताई जा रही है। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक जा सकता है। विभाग ने 22 दिसंबर के लिए येलो अलर्ट (weather yellow alert) जारी किया है।वहीं, कोहरे की बात की जाए तो यह सामान्य से ज्यादा छाया रहेगा। इसके बाद के कुछ दिनों में मौसम साफ रहने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम साफ रहने के कारण तापमान में बढ़ोतरी देखे जा सकती है और कोहरे से भी निजात मिल जाएगी।
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरा अपने चरम पर है। पूर्वी यूपी में 22, 26 और 27 दिसंबर को घना कोहरा छाया (Dense Fog in UP) रहने की उम्मीद है। बात की जाए पश्चिमी यूपी की तो 26 व 27 दिसंबर को घना कोहरा छाया रहेगा। 21 दिसंबर को कई जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी।
वहीं, उत्तराखंड (UK Weather) के देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऋषिकेश जैसे कई मैदानी इलाकों में भी कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने इन इलाकों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की उम्मीद जताई जा रही है। पहाड़ों में होने वाली बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में रात के समय तापमान में गिरावट देखी जाएगी।
प्रशासन ने की अपील
कड़ाके की ठंड और कम हुई विजिबिलिटी को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि कोहरे के दौरान फोग लाइट का प्रयोग करें और अपने वाहन की गति को धीमा रखें।