IMD Weather Alert : दिल्ली, यूपी हरियाणा के साथ इन 7 राज्यों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी 

IMD Weather Alert : देशभर में भीषण गर्मी के बीच अचानक से मौसम में बदलाव हुआ है। बीते दिनों अचानक से देश के हिस्सों में मौसम (IMD rain alert) अचानक बदल गया। अब इसी बीच मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी के साथ ही इन 7 राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया है। खबर में जानिए मौसम से जुड़े अपडेट के बारे में-
 

HR Breaking News (IMD Weather) देशभर में इन दिनों मौसम कूल-कूल हो गया है। दो दिनों से हल्की बूंदाबांदी के चलते और ठंडी हवाओं के चलते मौसम में ठंडक महसू की जा रही है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि को लेकर चेतावनी जारी कर दी है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि देशभर में मौसम (Weather Forecast ) कैसा बना रहने वाला है। 

 

किन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम 


मौसम विभाग (IMD Weather Alert ) ने आज 19 मार्च से लेकर 22 मार्च तक दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा,राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में बारिश-तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने के साथ ही 60 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवांए चलने की संभावना है। 


आईएमडी के अनुसार राजधानी दिल्ली में 19-20 मार्च को भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। यूपी में 20 मार्च को कुछ जिलों में गरज के साथ आंधी आ सकती है। 19 और 20 मार्च को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर-ल‌द्दाख में भारी बारिश (Heavy rain in Kashmir-Ladakh) और बर्फबारी के आसार है। 19 मार्च से 20 मार्च के दौरान पंजाब और राजस्थान में बारिश के आसार है और 19 मार्च और 20 मार्च को हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश का पूर्वानुमान है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में 19 और 20 मार्च को ओलावृष्टि हो सकती है और पश्चिमी राजस्थान (Rajasthan Ka Mausam) में 19 मार्च को छिटपुट ओलावृष्टि के आसार है।

 

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम 


दिल्ली (Delhi Weather Forecast) में कल 20 मार्च को आंधी-तूफान और भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। इस भारी बारिश से जलजमाव की परेशानी हो सकती है और दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस बना रह सकता है। 

कैसा रहेगा यूपी का मौसम


यूपी के मौसम (weather of up) की बात करें तो मौसम विभाग का कहना है कि यूपी में अगले दो दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है और आज और कल 20 मार्च को तेज रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इनकी रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा के पास  हो सकती है यानि तूफानी हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान ओलावृष्टि का भी अलर्ट (UP Hailstorm alert) जार किया गया है। आकाशीय बिजली गरजने और गिरने के आसार है।

आज इन जिलों में होगी बारिश 


आज 19 मार्च को जिन जिलों में बारिश (IMD Rain Forecast)होने की संभावना है। उन जिलों में- मेरठ, मुजफ्फरनगर, आगरा, मथुरा, सहारनपुर, बदायूं, एटा, बुलंदशहर, अलीगढ़, बिजनौर, बरेली, संभल और ज्योतिबाफुले नगर शामिल का नाम शामिल है।