IMD Weather alert : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें 15 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम
IMD Weather : देश में लगातार मौसम अपने रंग बदल रहा है। जल्द ही देश में रंगों का त्योहार मनाया जाएगा। इस बीच देश के कई राज्यों में मौसम भी अपना रंग दिखा रहा है। मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए लेटेस्ट वेदर अपडेट के अनुसार देश में होली पर एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है।
HR Breaking News (IMD Mausam alert) भारत मौसम विभाग के वेदर अपडेट के अनुसार आगामी दिनों में उत्तर भारत के कुछ राज्यों में बारिश होने के आसार बने हुए हैं। वहीं, इस दौरान पश्चिम भारत में भी तापमान बढ़ने की संभावना है। आईएमडी का यह भी पूर्वानुमान है कि 15 मार्च के बाद से देश के कई हिस्सों में हीटवेव की भी शुरुआत हो सकती है। इस बीच विभाग की ओर से बताया गया है कि कल 2 मार्च को देशभर में मौसम कैसा रहने वाला है।
आईएमडी की ओर से जारी लेटेस्ट वेदर पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर भारत में 3 मार्च को रात से 4 राज्यों में मौसम बदल सकता है और इस दौरान यहां बारिश होने की संभावना बनी हुई है। वहीं, यहां पर आंधी चलने की भी संभावना है।
विभाग का पूर्वानुमान (IMD Alert) है कि इस दौरान इन राज्यों के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी हो सकती है। वहीं, विभाग का यह भी पूर्वानुमान है कि आगामी 5 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान जोरदार उछाल देखने को मिल सकता है। इस दौरान यहां के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़त हो कसती है। वहीं, इस दौरान मध्य भारत में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़त होने की संभावना विभाग ने जताई है। हालांकि इसके बाद 2 दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं हैं। वहीं, 4 मार्च को रात के समय पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नए पश्चिमी विक्षोभ भी एक्टिव हो सकता है।
जानें कहां होगी बारिश
आईएमडी (IMD ka Update) की ओर से जारी किए गए वेदर अपडेट के अनुसार आगामी 4-7 मार्च के बीच जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश व बर्फबारी होने की संभावना बनी हुई है। वहीं, कल 2 मार्च व परसों 3 मार्च को भारतीय मौसम विभाग ने हरियाणा, पंजाब व उत्तर प्रदेश में तेज बारिश होने की संभावना जताई है। इसी के साथ इस दौरान यहां पर 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलने के आसार हैं।
इसके अलावा विभाग ने कोंकण व गोवा में 4 व 5 मार्च को तापमान बढ़ने की संभावना जताई है। इसी के साथ 4 से 7 मार्च को गुजरात में भी आर्द्र मौसम रह सकता है। आईएमडी की ओर से यह भी पूर्वानुमान लगाया गया है मार्च महीने में देश के कई क्षेत्रों में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की जा सकती है। वहीं, इस दौरान उत्तरपूर्वी, उत्तर-पश्चिमी व पूर्वी-मध्य भारत के कई क्षेत्रों में सामान्य से भी कम बारिश होने के आसार हैं।