IMD Weather Alert : पहाड़ों में बर्फबारी, मैदानों में शीतलहर, मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी
IMD Weather Latest Update : भारत मौसम विभाग ने लेटेस्ट वेदर अपडेट जारी किया है। विभाग ने अपने वेदर अपडेट में उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ अन्य कई राज्यों के लिए शीतलहर के कारण चेतावनी जारी की है। साथ ही इस दौरान बारिश और बर्फबारी होने की भी संभावना विभाग ने जताई है, जिसके चलते ठंड बढ़ने के आसार हैं। भारत मौसम विभाग ने इस दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
HR Breaking News (Weather Alert Today) वर्तमान में उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड हो रही है। इस बीच आज 21 दिसंबर को भी कई राज्यों में घना कोहरा छाया रहा है, जिसके चलते विजिबिलिटी काफी कम रही है। ऐसे में वाहन चालकों को यात्रा में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में भी लगातार बर्फबारी (Snowfall) का सिलसला जारी है। ऐसे में तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। जम्मू कश्मीर में आज 21 दिसंबर को सुबह के समय लगभग हर एरिया में बर्फबारी देखने को मिली है। साथ ही दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान जैसे क्षेत्रों में भी तापमान में गिरावट आई है।
जाने दिल्ली के मौसम का हाल
दिल्ली में लोगों को एक ओर प्रदूषण तो दूसरी ओर ठंड का कहर झेलना पड़ रहा है। राजधानी दिल्ली में आज 21 दिसंबर को सुबह से ही लोगों को जबरदस्त ठंड (Cold Alert) का सामना करना पड़ रहा है। दिनभर शीतलहर चलने के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। इसी के साथ क्षेत्र में दृश्यता भी काफी कम रही है।
वहीं, भारत मौसम विभाग (Indian Metrological Department) की ओर से कल 22 दिसंबर को भी घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है। विभाग ने इस दौरान दिल्ली के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।
जाने आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आगामी 4 दिनों (4 Days Weather Forecast) तक देश के कई राज्यों में बादल छाए रहने की संभावना है। इसी के साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली व राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा के साथ-साथ देश के कई राज्यों में शीतलहर का भयंकर रूप देखने को मिल सकता है।
जाने पहाड़ी क्षेत्रों में कैसा रहेगा मौसम
बीते कुछ दिनों से लगातार पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी (Snowfalls in Hills) हो रही है। इस बीच भारत मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले एक दो दिन और यहां मौसम ऐसा ही बना रह सकता है।
जाने उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
वर्तमान में उत्तर प्रदेश वासियों को भयंकर ठंड (Severe Cold) का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच भारत मौसम विभाग ने लेटेस्ट वेदर अपडेट में बताया है कि आगामी 23 दिसंबर से 25 दिसंबर तक पूर्वी यूपी में जबरदस्त कोहरा छा सकता है। साथ ही बात करें पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तो यहां 26 दिसंबर से 28 दिसंबर के बीच घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं।