IMD Weather : बारिश-आंधी और ओले, 9 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम, विभाग ने जारी किया अपडेट
 

Delhi Ke Mausam Ka haal - देशभर में मौसम के तेवर बदले हुए हैं। पिछले कई दिनों से बारिश का सिलसिल चल रहा है। वहीं, दिल्ली एनसीआर (weather update) में बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवांए चल रही है जो ठंड का अहसास करवा रही है। पिछले दिनों कई जगहों पर भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है जिसके चलते ठंड बढ़ गई है। हाल ही में मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मौसम को लेकर लेटेस्ट अपडेट दिया है। चलिए जानते हैं- 

 

HR Breaking News (ब्यूरो)। delhi today weather update -  मार्च शुरू होते ही बारिश की दस्तक से मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाव आया है। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश से अभी राहत नहीं मिलने वाली है। हिमालयी इलाकों में नया पश्चिमी विक्षोभ पैदा हो रहा है जिसके चलते बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में 5-7 मार्च के बीच बरसात की संभावना है। साथ ही ओले पड़ने का भी अनुमान जताया गया है। 7-9 मार्च के बीच ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम का मौसम भी बिगड़ने वाला है। इन तीनों राज्यों में बदरा बरस सकते हैं। 

Home Loan लेने वालों को सरकार का बड़ा तोहफा, मिडिल क्लास को मिलेगा सीधा फायदा

इन क्षेत्रों में होगी बारिश और बर्फबारी- 


भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अरुणाचल प्रदेश को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक, इस पूर्वी राज्य में अगले एक हफ्ते के दौरान पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। अलग-अलग क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और बर्फबारी की भी संभावना है।


 इसे लेकर पहले से ही अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके अलावा, असम और मेघालय में भी ऐसा ही मौसम रहने वाला है। अब यहां पर दक्षिण भारत की बात कर लेते हैं। मौसम का अनुमान है कि अगले 2 दिनों तक तमिलनाडु और केरल में गर्म और आर्द्र मौसम बने रहने की संभावना है।

जानिये दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल- 


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (delhi ka mausam)  में आज सुबह हवा में हल्की ठंडक महसूस की गई, वहीं न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। IMD के आंकड़ों के अनुसार, आज राजधानी में दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। दिल्ली में आज सुबह 9 बजे के आसपास न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।


 सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह तापमान इस मौसम में सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार की सुबह 9 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 122 दर्ज किया गया, जो 'मध्यम' श्रेणी में था। 

मुंबई में अगले दो दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंड- 

बैंक अकाउंट में मिनिमम बैलेंस रखने को लेकर RBI ने बनाए नए नियम, अगले महीने से हो जाएंगे लागू, बैंकों को जारी किए निर्देश

मुंबई  (Mumbai weather) में मंगलवार की सुबह तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। IMD ने नगर में अगले 2 दिन तक ठंड रहने का अनुमान जताया है। आर्थिक राजधानी में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 


सोमवार को नगर में न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो चार साल के अंतराल के बाद मार्च में सबसे कम तापमान है। आईएमडी के निदेशक सुनील कांबले ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से मुंबई का अधिकतम तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हवा की दिशा में बदलाव के कारण तापमान में बदलाव हो रहा है। कांबले ने कहा, 'मुंबई में तापमान में गिरावट का मुख्य कारण हवा की दिशा में बदलाव है। उत्तरी और पश्चिमी हवाओं के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से भी तापमान में गिरावट हुई है।'