IMD Weather : अगले तीन दिनों तक यहां होगी बारिश, राजस्थान, दिल्ली में लुढ़का पारा 

Rajasthan Mausam : देश के लगभग सभी राज्यों में भीषण ठंड पड़ रही है। अब दिन में भी घना कोहरा नजर आने लगा है और तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने 4, 5 और 6  जनवरी यानी अगले तीन दिनों तक गरज चमक के साथ बारिश (Rain Alert) का अलर्ट जारी किया है। वहीं राजस्थान और दिल्ली में पारा तजी से लुढ़क करा है। आईये नीचे खबर में जानते हैं कहां कैसा रहेगा मौसम - 

 

HR Breaking News - (IMD Weather Update)। राजस्थान में मावठ के बाद कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। शेखावाटी और सरहदी जिलों में ठंड ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। आज शनिवार के दिन कड़ाके की ठंड और शीतलहरों ने लोगों को काफी परेशान किया है। कड़ाके की ठंड के कारण लोग ठिठुर रहे हैं। खेतों में ओस की बूंदे देखने को मिल रही हैं। सुबह के समय खुले में रखा पानी जमता हुआ नजर आया है। 

फतेहपुर मौसम विभाग (Aaj ka mausam) के अनुसार क्षेत्र का तापमान 1.6 डिग्री पहुंच गया है। वहीं, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और बीकानेर जिले में भी कड़ाके की ठंड पड़ी है। कड़ाके की ठंड के कारण बच्चों के स्कूलों की छुट्टियां कर दी गई हैं। वहीं, आंगनबाड़ी केंद्र का भी अवकाश घोषित किया है। आंगनबाड़ी केद्रों का अवकाश 10 जनवरी तक का है। आने वाले दिनों में ठंड का कहर और देखने को मिल सकता है। ठंड के साथ-साथ आने वाले दिनों में पारा भी गिरेगा। लोगों को सतर्क और सावधान रहने की चेतावनी जारी की गई है। 


दिन के समय भी कोहरा छाया रहा 

सीकर जिले में पिछले दो दिनों से मौसम (Rajasthan ka Mausam) ने करवट ली है। बादलों के छाए रहने के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिली है। फतेहपुर का तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राज्य में सुबह से ही ठंडी हवाएं चली हुई हैं। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों की सहायता लेते नजर आ रहे हैं।

लोगों ने आवागमन भी बहुत कम कर दिया है। विशेष काम के दौरान ही लोग घर से निकलते हुए नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग (IMD Weather) की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है और ठंड भी बढ़ने के आसार जताए जा रहे हैं। ठंड से लोग अलाव जलाकर राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। 


कोहरे के कारण हुई विजिबिलिटी कम 


राज्य के चूरू, झुंझुनू  (Jhunjhunu Weather) और सीकर इलाके में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण विजिबिलिटी बहुत ज्यादा कम हो गई है। विजिबिलिटी सिर्फ 40 मीटर तक की रह गई है। झुंझुनू इलाके में पिछले दो दिनों से सूरज दिखाई नहीं दिया है। सीकर जिले के पलसाना इलाके में कोहरे का असर बहुत ज्यादा है। सीकर शहर में हालांकि कोहरा कम दिखाई दिया है, लेकिन पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे हैं। 

पारा गिरने के कारण कोल्ड वेव का अलर्ट 


मौसम विभाग (Aaj ka mausam) के अनुसार आने वाले 2 से 3 दिनों में राज्य में पूरी तरह से कोहरा छाया रहेगा। कई इलाकों में विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम हो सकती है। कोहरे के कारण तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी। 6 जनवरी के आसपास शेखावाटी इलाके में न्यूनतम तापमान (Rajasthan Tempreature) गिरकर एक से दो डिग्री तक पहुंच सकता है। इससे ठंड का प्रकोप और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। इलाके में कोल्ड वेव चलने की भी संभावना जताई गई है। 

बीकानेर, गंगानगर में आंगनबाड़ी केंद्र बंद 


बढ़ती हुई ठंड और शीतलहर के कारण श्री गंगानगर जिला प्रशासन ने आंगनबाड़ी केंद्रो को 2 जनवरी से 10 जनवरी तक बंद रहने के आदेश दिए हैं। जिला कलेक्टर ने घोषणा की है कि जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र 2 जनवरी से लेकर 10 जनवरी तक बंद रहेंगे। सरकारी और प्राइवेट स्कूल के लिए अभी कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। अवकाश का आदेश बच्चों की सेहत को देखते हुए दिया गया है। 

आदेश में कहा गया है कि बढ़ती हुई ठंड में छोटे बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। हालांकि बच्चों की पोषण और स्वास्थ्य सेवाएं जारी रहेंगी। बच्चों को गर्म पका हुआ भोजन होम राशन के रूप में दिए जाने का भी आदेश दिया गया है। प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि ठंड से अपने आप को बचाएं। प्रशासन ने बुजुर्गों और छोटे बच्चों के लिए विशेष ध्यान रखने का आदेश दिया है।


दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम - 


देश की राजधानी दिल्ली (Delhi Ka Mausam) में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिछले कई दिनों से तापमान में गिरावट हो रही है और सुबह-शाम घना कोहरा भी नजर आने लगा है जिसकी वजह से अब भीषण ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, नॉर्थ दिल्ली, वेस्ट दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद में लगातार तीन दिनों तक घना कोहरा छाया रह सकता है।


4, 5, 6 जनवरी को लगातार 3 दिन यहां बरसेंगे बादल - 


मौसम विभाग (IMD Rain Alert) के मुताबिक, 4, 5 और 6 जनवरी 2026 तक जम्मू कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा तमिलनाडु में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी और जमकर बारिश होगी।