IMD Weather Update : आज एक बार फिर बदला मौसम, जानिये यूपी बिहार में कैसा रहेगा मौसम

Weather Updates :उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल लगातार बदलता जा रहा है। अब यहां पर एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग (IMD Rain alert) ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि यूपी बिहार समेत देश के अधिकतर राज्यों में बादल बरसने वाले हैं। 

 

HR Breaking News (Aaj ka mausam) यूपी में एक बार फिर से मौसम का हाल बदलता नजर आ रहा है। यहां पर अब एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू होने वाला है। बारिश (Rain alert) होने की वजह से आम लोगों को काफी राहत मिलने वाली है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से यूपी समेत देश के कई अन्य राज्यों के मौसम के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

 


झारखंड समेत अन्य राज्यों के मौसम का हाल

 

देश के ज्यादातर हिस्सों में आज और कल जोरदार बारिश दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग (IMD weather forecast) के मुताबिक, ओडिशा के आंतरिक हिस्सों में नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनता नजर आ रहा है। ये झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ के आसपास मौजूद है। इसकी वजह से पूर्वी भारत के बिहार में 5 अक्टूबर को अत्यधिक भारी बारिश (Heavy rain alert) हो सकती है। इस अवधि के दौरान हवाओं की रफ्तार काफी तेज रहने की संभावना है।

 

हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट 

पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, चक्रवात शक्ति के प्रभाव से कोंकण, गोवा, सौराष्ट्र, कच्छ और गुजरात (Gujrat ka mausam) में 8 और 9 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस अवधि के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना लगाई जा रही है।


भारी बारिश की संभावना 

उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ अपना प्रभाव दिखा रहा है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी के प्रवाह के कारण 5 से 7 अक्टूबर तक भारी बारिश (Heavy rain alert) और ओलावृष्टि की संभावना लगाई जा रही है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 6 और 7 अक्टूबर को भारी से बहुत भारी बारिश (Aaj ka mausam) होने की उम्मीद लगाई जा रही है।


हल्की बारिश का अलर्ट 

इसके अलावा, दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में 6 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। इस अवधि के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश (rain alert) की संभावना लगाई जा रही है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन के दिशानिर्देशों का पालन करने की सलाह दे दी है।


आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट 

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में रविवार के लिए आंधी-तूफान के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है। कुछ जगहों पर भारी बरसात (heavy rain alert) भी हो सकती है। इसे देखते हुए लोगों को सतर्क रहने का अलर्ट जारी किया गया है। हवाओं की तेज रफ्तार के चलते कुछ जगहों पर नुकसान भी पहंचने की उम्मीद लगाई जा रही है।


IMD ने दी जानकारी 

आईएमडी के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 0.7 डिग्री कम था और न्यूनतम तापमान (Today weather forecast) 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो औसत से 2.3 डिग्री अधिक था। शाम साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 64 प्रतिशत था। 

भारी बारिश का अलर्ट जारी 

मौसम विभाग ने सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हिमाचल प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव होने की चेतावनी दी है। 9 अक्टूबर तक भारी बारिश जारी रह सकती है। कई जिलों के लिए ऑरेंज (UP Weather) और येलो अलर्ट जारी किए गए हैं। राज्य में 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, इसमें भारी बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की उम्मीद लगाई जा रही है।


मौसम की गतिविधियां हुई तीव्र 

सबसे तीव्र मौसम गतिविधियां 6 अक्टूबर को होने की उम्मीद है। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश, ओलावृष्टि और 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं (Rain alert) चलने की उम्मीद लगाई जा रही है। मौसम में 7 अक्टूबर को और बदलाव आएगा, जब ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। उस दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।