{"vars":{"id": "93802:4123"}}

IMD weather update : 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

IMD weather update : मौसम विभाग (IMD weather update) ने बारिश, आलावृष्टि के साथ तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। कई राज्यों में मौसम में बदलाव होने के साथ, तेज रफ्तार की हवाएं चलेंगी और बारिश बारिश व ओलावृष्टि होगी। बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान की भी आशंका है।

 

HR Breaking News (IMD weather update) देश में मौसम में परिवर्तन का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR), हरियाणा, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) , लद्दाख, हिमाचल प्रदेश सहित तमाम पहाड़ी और मैदानी इलाकों के लिए अलग-अलग दिन का मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। 
 

 

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हो रहा मौसम परिवर्तन
 

पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) के  चलते देश के कई इलाकों में मौसम में परिवर्तन हुआ है। उत्तर प्रदेश (UP update) के अलावा भी कई राज्यों में मौसमी परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं। इसको लेकर आईएमडी (IMD) की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। देश के कई राज्यों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। 

 

अलग-अलग दिन अलग-अलग जगह बारिश
 

उत्तर प्रदेश (UP) के पश्चिमी हिस्से में ओले गिरेंगे और तेज बारिश होगी। कई दिन से मौसम परिवर्तनशील है। मौसम विभाग (Weaher Update) के अनुसार ओडिशा में 15 से 18 मार्च तक मौसम बदलेगा। वहीं सौराष्ट्र और कच्छ में भी 15 से 17 मार्च तक मौसम बदलेगा। इसके साथ-साथ झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, विदर्भ, उत्तरी तेलंगाना में 15 व 16 मार्च को मौसम बदलेगा। वहीं कर्नाटक में 18 व 19 मार्च को हीटवेव की चेतावनी है। 


यहां, आंधी तुफान का जारी किया अलर्ट
 

मौसम विभाग कि ओर से हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir), लद्दाख, हिमाचल प्रदेश (HP) में 15 और 16 मार्च को बारिश और ओलावृष्टि (weather update) की चेतावनी जारी की है। इन इलाकों में आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश भी हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत में भी आने वाले चार से पांच दिन में बारिश और आंधी तूफान आने की आशंका है। 

इन इलाकों में हुई भारी बारिश
 

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में सिक्किम, उत्तर प्रदेश (UP), जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश (HP), अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, असम, मेघालय, पंजाब, पश्चिम बंगाल, नगालैंड, मणिपुर (Manipur), मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा असम, मेघालय में भारी बारिश हुई है। हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, मणिपुर, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, असम में तो ओले भी पड़े हैं। 

तेज रफ्तार हवाएं करेंगी परेशान
 

आईएमडी (IMD) ने पूर्वानुमान जारी किया है कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 16 मार्च को बारिश व ओलावृष्टि के साथ आंधी तूफान भी आ सकता है। जम्मू कश्मीर (Jammu kashmir), लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में 16 मार्च को तेज बारिश हो सकती है।  पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में 16 मार्च को 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 

बारिश के कारण फिर लौटेगी ठंडक
 

उत्तर पश्चिम भारत में आने वाले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। इसके बाद चार डिग्री तक तापमान बढ़ सकता है। अगले दो दिनों में पूर्वी भारत में भी अधिकतम तापमान (Temprature) दो डिग्री बढ़ जाएगा। मध्य भारत में 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आया है।