बंपर पैदावर देंगी सरसों की उन्नत किस्में, देखें पूरी लिस्ट और किस्म के फायदे
HR Breaking News (Mustard Varieties) किसान भाई अब सरसों की खेती में जुट गए हैं। किसानेां के लिए सरसों की बंपर पैदावार (Mustard Varieties) के लिए सही बीज का चुनाव, खेत की तैयारी और खाद-पानी का संतुलन रखना बेहद जरूरी है। हरियाणा में हर साल 5 लाख हेक्टेयर इलाके में सरसों की बिजाई होती है। महीने के आखिर तक पछेती बिजाई कर सकते हैं। खबर में जानिए सरसों की उन्नत किस्मों के फायदे के बारे में-
HAU की अनुशंसित किस्म के अनुसार बिजाई
सरसों की पछेती बिजाई (late sowing of mustard) के आखिरी चरण में किसानों को उन्नत और कम अवधि में पकने वाली किस्मों का चुनाव करने की सलाह दी है। कृषि जानकारी के अनुसार बंपर पैदावार के लिए बीच की गुणवत्ता, बिजाई का समय और खेत में नमी व किस्म का चुनाव बेहद जरूरी है। किसान कृषि विभाग (farmer agriculture department) और HAU की अनुशंसित किस्म के अनुसार बिजाई कर सकते हैं। हरियाणा में हर साल लगभग 5 लाख हेक्टेयर इलाकों में सरसों की बिजाई की जाती है।
HAU के अनुसंधान निदेशक ने कही ये बात
गेहूं के बाद सरसों राज्य की दूसरी मुख्य फसल है। रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, हिसार, झज्जर, भिवानी, जींद, रोहतक और सोनीपत जिले में इसकी खेती ज्यादा होती है। किसानों को पछेती बिजाई (Sarso Ki Bijai) के लिए कम अवधि में तैयार होने वाले किस्मों को उगाना चाहिए।
HAU के अनुसंधान निदेशक का कहना है कि विश्वविद्यालय ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के प्रोजेक्ट के अंतर्गत सरसों की हाइब्रिड किस्म आरएचएच 2101 विकसित की है, जो की 28 से 30 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक पैदावार देने की क्षमता रखती है।
सिंचित इलाकों के लिए उपयुक्त है यह किस्म
इसके दोनों में लगभग 40 प्रतिशत तेल की मात्रा है। सिंचित इलाकों के लिए उपयुक्त यह किस्म 135 से 142 दिनों में पककर तैयार होती है। भिवानी जैसे रेतीले इलाकों में इस किस्म की फसल को दो से तीन सिंचाई की जरूरत पड़ती है। वहीं, हिसार और जींद जैसी मिट्टी में एक सिंचाई ही इसके लिए बेहतर है। सरसों की कतारों में बिजाई (Sowing mustard in rows) के लिए प्रति एकड़ 1.5 से 2 किलोग्राम प्रमाणित बीज सही रहेगा। बिजाई से पहले उपचार जरूर करें और कतारों के बीच 30 से 45 सेंटीमीटर की दूरी रखें।
जानिए सरसों की उन्नत किस्मों के बारे में
आरएच 1975 किस्म (RH 1975 variety) बिजाई के लिए उपयुक्त है, जिससे सिंचित क्षेत्रों में बिजाई करने से औसत पैदावार 11 से 12 क्विंटल प्रति एकड़ है। अनुकूल परिस्थिति में 14 से 15 क्विंटल प्रति एकड़ मिलने की संभावना रहती है। यह 142 से 145 दिनों में पककर तैयार होती है, जिसके बीजों में 39.5 प्रतिशत तेल की मात्रा होती है।
इसके अलावा आरएच 2101 किस्म के पौधों (Plants of RH 2101 variety) में शाखाएं ज्यादा होती है और फलियों में दानों की संख्या अधिक होती है। यह 142 दिनों में पककर तैयार होती है, जिससे पैदावार 28 से 30 क्विंटल प्रति हेक्टेयर यानी लगभग 11 से 12 क्विंटल प्रति एकड़ मिल जाता है। इसमें तकरीबन 40 प्रतिशत तेल की मात्रा होती है।
किन इलाकों के लिए कौन सी किस्म है बेस्ट
आरएच 725 की बात करें तो यह किस्म सिंचित (sarso ki variety) और बारानी दोनों इलाकों के लिए एकदम सही है। इसकी फलिया लंबे और दाने मोटे होते हैं। यह 136 से 143 दिनों में पककर तैयार होती है, जिससे पैदावार 25 से 27 क्विंटल प्रति हेक्टेयर यानी 10 से 11 क्विंटल प्रति एकड़ है। इससे 40 प्रतिशत तेल पाया जाता है।
आरएच 1424 कम पानी वाले इलाके के लिए एकदम सही किस्म (RH 1424 variety) है। यह 139 दिनों में पककर तैयार होती है, जिससे पैदावार 24 से 26 प्रति क्विंटल प्रति हेक्टेयर यानी की 10 क्विंटल प्रति एकड़ है। इसके बीजों में तेल की मात्रा 40.5 प्रतिशत तक होती है।
आरएच 1706 कम इरुसिक एसिड वाली किस्म (RH 1706 variety) है, जिसमें इरुसिक एसिड की मात्रा 2 प्रतिशत से कम है। यह किस्म लगभग 140 दिन में पककर तैयार होती है, जिससे पैदावार 25 से 27 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है। इसके बीजों में तकरीबन 38 प्रतिशत तेल की मात्रा पाई जाती है।
कैसे करें पछेती बिजाई
पछेती बिजाई करते समय कई बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। जैसे कि इसके लिए कम अवधि में पकने वाली और कृषि विश्वविद्यालय के अनुशंसित किस्म का चुनाव करें। अच्छी गुणवत्ता और अंकुरण क्षमता वाला प्रमाणित बीज (Certified seed with germination capacity) का यूज करें। पछेती बिजाई में बीच की मात्रा सामान्य बिजाई से ज्यादा रखनी पड़ सकती है।
इसकी मात्रा किस्म और कृषि जानकारों (agricultural experts) की सलाह के अनुसार तय करें। खेत तैयार होते ही बजाई कर दें। ज्यादा देरी से फसल की बढ़वार व पैदावार पर असर पड़ सकता है। सीड ड्रिल से उचित दूरी पर बिजाई करें।
पछेती बिजाई करते समय करें इन बातों पर गौर
बीजों (kaise kre pachheti bijai) को बहुत गहरा न बोएं, क्योंकि ज्यादा गहराई से अंकुरण पर प्रभाव पड़ सकता है। बिजाई के समय मिट्टी में नमी होनी चाहिए। जरूर के हिसाब से हल्की सिंचाई करें।
शुरुआती अवस्था में खरपतवार को कंट्रोल करें। मिट्टी की जांच और कृषि जानकारी की सलाह के हिसाब से खादर व उर्वरकों का यूज करें। शुरुआती व्यवस्था से माहू और अन्य कीटों पर नजर रखें। प्रकोप होने पर अनुशंसित उपाय को अपनाएं। जैसे ही फसल पकती है, उसके बाद समय से कटाई करें।