Jaipur Mandi Bhav 23 September 2026: सरसों कच्ची घानी समेत सभी खाद्य तेलों में तेजी, ग्वार सीड और गम के भाव टूटे
Jaipur Mandi bhav: राजधानी जयपुर मंडी में खाद्य तेलों में लगातार डिमांड मजबूत रहने के कारण तेजी देखने को मिल रही है. इसी वजह से सरसों का कच्ची घानी में 100 रुपए प्रति क्विंटल का उछाल दर्ज किया गया. वही कांडला पोर्ट पर सोया रिफाइंड तेल में भी 50 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखने को मिली. इसके अलावा अन्य तेल भी मजबूत रहे. वायदा बाजार में लगातार भाव तेज रहने के बाद आज कम हो गया. ग्वार सीड 50 रुपए और ग्वार गम में 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखने को मिली. इसके अलावा अन्य जिंसों का कारोबार सामान्य रहा. चीनी, अनाज, दलहन इत्यादि के भाव में कोई फेरबदल नहीं हुआ.
अनाज के भाव
गेहूं मिल डिलीवरी - 2820-2830 रुपए प्रति क्विंटल
गेहूं दड़ा - 2750-2760 रुपए प्रति क्विंटल
मक्का लाल - 2500-2600 रुपए प्रति क्विंटल
बाजरा - 2150-2300 रुपए प्रति क्विंटल
ज्वार पीली - 2900-3000 रुपए प्रति क्विंटल
जौ लूज - 2300-2400 रुपए प्रति क्विंटल
दाल-दलहन के भाव
मूंग मिल डिलीवरी - 7500-8000 रुपए प्रति क्विंटल
मोठ - 8000-8300 रुपए प्रति क्विंटल
चौला - 9000-9500 रुपए प्रति क्विंटल
चना जयपुर लाइन - 6700-6900 रुपए प्रति क्विंटल
मूंग मोगर - 9000-10500 रुपए प्रति क्विंटल
मूंग छिलका - 8500-9500 रुपए प्रति क्विंटल
उड़द मोगर - 9000-10500 रुपए प्रति क्विंटल
अरहर दाल - 9000-10500 रुपए प्रति क्विंटल
चना दाल मीडियम - 8000-8050 रुपए प्रति क्विंटल
चना दाल बोल्ड - 8950-9000 रुपए प्रति क्विंटल
तेल-तिलहन के भाव
सरसों 42 प्रतिशत कंडीशन मिल डिलीवरी - 8400-8405 रुपये
सरसों कच्ची घाणी तेल - 16700 रुपये
कांडला पोर्ट पाम ऑयल - 14750-14800 रुपये
कांडला पोर्ट सोया रिफाइंड - 14250-14350 रुपये
कोटा सोया रिफाइंड - 14300-14400 रुपये
मूंगफली तेल बीकानेर - 17500-17550 रुपये
गुड़-चीनी के भाव
चीनी - 4900-5000 रुपये प्रति क्विंटल