{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Jaipur Mandi Bhav: जयपुर मंडी में खाद्य तेलों के भाव गिरे, सरसों तेल 100 रुपये सस्ता

 

Jaipur Mandi Bhav: राजस्थान की जयपुर मंडी में डिमांड कम होने की वजह से खाद्य तेलों के भाव में मंदी देखने को मिल रही है. जिससे सरसों कच्ची घानी तेल 100 रुपए प्रति क्विंटल सस्ता हो गया है. कांडला पोर्ट पर सोया रिफाइंड तेल 50 रुपये और कोटा सोया रिफाइंड तेल 100 रुपये प्रति क्विंटल नीचे आया. हालांकि सरसों मिल डिलीवरी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ. वहीं आवक घटने से ग्वार सीड 50 रुपये तेज रहा.

जयपुर अनाज और चीनी के ताजा भाव

गेहूं मिल डिलीवरी 2830-2840
गेहूं दड़ा 2750-2760
मक्का लाल 2600-2700
ज्वार पीली 2800-2900
जौ लूज 2500-2600
चीनी 4850-5050
बाजरा 2100-2200

दाल-दलहन के भाव

मूंग मिल डिलीवरी - 6800-7600 रुपये
मोठ - 7500-8000 रुपये
चौला - 8000-8500 रुपये
उड़द - 8000-8500 रुपये
चना जयपुर लाइन - 6600-6800 रुपये
मूंग मोगर - 9000-10500 रुपये
मूंग छिलका - 8500-9500 रुपये
उड़द मोगर - 9000-10500 रुपये
अरहर दाल - 9000-10500 रुपये
चना दाल मीडियम - 7800-7850 रुपये
चना दाल बोल्ड - 8750-8800 रुपये

तेल-तिलहन के भाव

सरसों 42 प्रतिशत 8500-8505
सरसों कच्ची घाणी तेल 16850
कांडला पोर्ट सोया रिफाइंड 14300-14350
कांडला पोर्ट पाम ऑयल 14800-14850
कोटा सोया रिफाइंड 14300-14400
मूंगफली तेल बीकानेर 17600-17650

ग्वार और ग्वारगम के भाव

ग्वार जयपुर लाइन - 6400-6550 रुपये
ग्वारगम जोधपुर - 12800 रुपये