Jaipur Mandi Bhav: ग्वार सीड और गम के भाव गिरे, सरसों मिल डिलवरी महंगी हुई
Jaipur Mandi Bhav Today: जयपुर मंडी में ऊंचे भावों पर खरीद कमजोर होने से ग्वार सीड और ग्वारगम के भाव में 300 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, सप्लाई कम होने के कारण सरसों मिल डिलीवरी 100 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हो गई। सरसों कच्ची घाणी तेल में भी 100 रुपये की तेजी रही। दूसरी ओर, कांडला पोर्ट पर सोया रिफाइंड तेल 70 रुपये और बीकानेर मूंगफली तेल 200 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ।
अनाज, चना, दाल-दलहन और चीनी में सामान्य कारोबार के चलते भाव स्थिर रहे। नीचे जयपुर मंडी के प्रमुख कृषि जिंसों, तेल-तिलहन और दालों के ताजा भाव दिए गए हैं।
1.
| अनाज | भाव |
| गेहूं मिल डिलीवरी | 3100-3110 |
| गेहूं दड़ा | 3000-3060 |
| मक्का लाल | 2700-2900 |
| बाजरा | 2500-2600 |
| ज्वार पीली | 3000-3050 |
| जौ लूज | 3200-3300 |
2.
| दाल-दलहन | भाव |
| मूंग मिल डिलीवरी | 8000-8500 |
| मोठ | 8500-9000 |
| चौला | 8500-9000 |
| उड़द | 8500-9000 |
| चना जयपुर लाइन | 7500-7700 |
| मूंग मोगर | 9500-10500 |
| मूंग छिलका | 8500-9500 |
| उड़द मोगर | 10000-12000 |
| अरहर दाल | 10000-13000 |
| चना दाल मीडियम | 8800-8850 |
| चना दाल बोल्ड | 9750-9800 |
तेल और तिलहन के भाव
सरसों 42 प्रतिशत कंडीशन, मिल डिलीवरी: 9300-9305 रुपये
सरसों कच्ची घाणी तेल: 18250 रुपये
कांडला पोर्ट पाम ऑयल: 14050-14100 रुपये
कांडला पोर्ट सोया रिफाइंड: 14250-14300 रुपये
कोटा सोया रिफाइंड: 14400-14450 रुपये
मूंगफली तेल बीकानेर: 17700-17800 रुपये
ग्वार और ग्वारगम के भाव
ग्वार जयपुर लाइन: 7350-7500 रुपये
ग्वारगम जोधपुर: 15000 रुपये
सभी भाव रुपये प्रति क्विंटल में हैं।
गुड़ और चीनी के भाव
चीनी: 5700-6300 रुपये
गुड़: 5700-6200 रुपये
दोनों के भाव टैक्स सहित प्रति क्विंटल हैं।