{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Jaipur Mandi Bhav: चीनी के भाव 500 रुपये तक टूटे, सरसों तेल में भी गिरावट, कमजोर आवक से ग्वार और ग्वारगम में तेजी

 

Jaipur Mandi bhav: जयपुर मंडी में शनिवार को कारोबार के दौरान चीनी के भाव में गिरावट देखने को मिली. इसके अलावा स्टॉकिस्टों की तरफ से बिकवाली बढ़ने की वजह से चीनी के उच्चतम भाव में करीब 500 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई. खाद्य तेलों में सस्ते का असर सरसों पर भी दिखाई दिया. सरसों मिल डिलीवरी के भाव 25 रुपये और सरसों कच्ची घाणी तेल के भाव 150 रुपये प्रति क्विंटल कम हो गए.

खाद्य तेलों के भाव में कोई बड़ा उतार चढ़ाव देखने को नहीं मिला. वहीं, मंडियो में कमजोर आवक और कमजोर उत्पादन की चर्चाओं की वजह से ग्वार सीड के भाव 50 रुपये और ग्वारगम के भाव 200 रुपये प्रति क्विंटल तेज हो गया. अनाज चना और दाल दलहन सहित चीजों का कारोबार सामान्य रहा और भाव में किसी तरह का फेरबदल नहीं हुआ.

जयपुर मंडी अनाज भाव 

अनाज भाव 
गेहूं मिल डिलीवरी 2830-2840
गेहूं दड़ा 2750-2760
मक्का लाल 2600-2700
बाजरा 2100-2200
ज्वार पीली 2800-2900
जौ लूज 2500-2600

जयपुर दाल-दलहन भाव

दाल-दलहन भाव
चौला 8000-8500
चना जयपुर लाइन 6600-6800
अरहर दाल 9000-10500
मूंग मिल डिलीवरी 6800-7600
मूंग छिलका 8500-9500
चना दाल मीडियम 7800-7850
मूंग मोगर 9000-10500
उड़द 8000-8500
चना दाल बोल्ड 8750-8800
मोठ 7500-8000
उड़द मोगर 9000-10500

तेल-तिलहन भाव : 42 प्रतिशत कंडीशन सरसों मिल डिलीवरी 8450-8455, कांडला पोर्ट पाम ऑयल 14750-14800, सरसों कच्ची घाणी तेल 16850, कांडला पोर्ट सोया रिफाइंड 14400-14500, कोटा सोया रिफाइंड 14500-14600 और बीकानेर मूंगफली तेल 17600-17700 रुपये प्रति क्विंटल रहा.

ग्वार-ग्वारगम भाव

ग्वार जयपुर लाइन 6400-6500
ग्वारगम जोधपुर 13000

गुड़-चीनी के भाव : चीनी 4900-5100 रुपये प्रति क्विंटल, टैक्स पेड के साथ