{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Jaipur Mandi bhav: जयपुर मंडी में चीनी के भाव में गिरावट, ग्वार सीड तेज, जानें गेहूं, सरसों और दालों के ताजा भाव

 

 

Jaipur Mandi Bhav: राजस्थान की राजधानी जयपुर मंडी में सोमवार को स्टॉकिस्ट बिकवाली बढ़ने की वजह से चीनी के भाव में 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखने को मिली. इसी तरह पिछले शनिवार को भी चीनी के भाव 500 रुपए प्रति क्विंटल मंदे दर्ज किए गए थे. एक सप्ताह से आवक और उत्पादन को देखते हुए गवार सीड के भाव में लगातार तेजी देखने को मिल रही है. सामान्य कारोबार के चलते अनाज, चना-दाल-दलहन और सरसों सीड के भाव में खास बदलाव नहीं हुआ और बाजार स्थिर रहा.

जयपुर मंडी अनाज भाव 

अनाज नाम भाव
गेहूं मिल डिलीवरी 2830-2840
गेहूं दड़ा 2750-2760
मक्का लाल 2600-2700
बाजरा 2100-2200
ज्वार पीली 2800-2900
जौ लूज 2500-2600

जयपुर दाल-दलहन भाव

दाल-दलहन भाव
मूंग मिल डिलीवरी 6800-7600
मोठ 7500-8000
चौला 8000-8500
उड़द 8000-8500
चना जयपुर लाइन 6600-6800
मूंग मोगर 9000-10500
मूंग छिलका 8500-9500
उड़द मोगर 9000-10500
अरहर दाल 9000-10500
चना दाल मीडियम 7800-7850
चना दाल बोल्ड 8750-8800

तेल-तिलहन बाजार में 42 प्रतिशत कंडीशन सरसों मिल डिलीवरी 8450-8455 रुपए प्रति क्विंटल रही। सरसों कच्ची घाणी तेल 16850 रुपए, कांडला पोर्ट पाम ऑयल 14750-14800 रुपए, कांडला पोर्ट सोया रिफाइंड 14400-14500 रुपए, कोटा सोया रिफाइंड 14500-14600 रुपए और बीकानेर मूंगफली तेल 17600-17700 रुपए प्रति क्विंटल रहा।

ग्वार बाजार में जयपुर लाइन ग्वार 6400-6550 रुपए और जोधपुर ग्वारगम 13000 रुपए प्रति क्विंटल रहा।

गुड़-चीनी बाजार में चीनी 4850-5000 रुपए प्रति क्विंटल रही। यह भाव टैक्स पेड के आधार पर हैं.