{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Jaipur Mandi Bhav Today: जयपुर मंडी में सरसों और ग्वारगम के भाव चढ़े, जानें सभी फसलों के रेट

 

Jaipur Mandi bhav: शनिवार को जयपुर मंडी में सरसों के भाव में तेजी देखने को मिली। तेल मिलों की अच्छी खरीदारी के चलते सरसों मिल डिलीवरी के भाव 50 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गए। सरसों कच्ची घाणी तेल में भी 50 रुपये की तेजी रही। वहीं, सप्लाई कमजोर रहने से ग्वारगम के भाव में 300 रुपये प्रति क्विंटल का उछाल आया, जबकि ग्वार सीड में भी ऊपरी स्तर पर मजबूती बनी रही। दूसरी तरफ खाद्य तेलों में मिलाजुला कारोबार रहा और अनाज, चना-दाल दलहन तथा चीनी के भाव सामान्य कारोबार के चलते स्थिर रहे।

अनाज के भाव

फसल नाम भाव
गेहूं मिल डिलीवरी  2840-2850
गेहूं दड़ा  2760-2770
मक्का लाल  2500-2600
बाजरा 2150-2300
ज्वार पीली  2900-3000
जौ लूज  2500-2600

दाल-दलहन के भाव

फसल नाम भाव
मूंग मिल डिलीवरी  8500-9000
मोठ  8500-9000
चौला  8500-9000
उड़द  8500-9000
चना जयपुर लाइन  7100-7300
मूंग मोगर  9500-10500
मूंग छिलका  8500-9500
उड़द मोगर  10000-12000
अरहर दाल  10000-13000
चना दाल मीडियम  8300-8350
चना दाल बोल्ड 9250-9300

तेल-तिलहन के भाव

सरसों 42 प्रतिशत कंडीशन मिल डिलीवरी - 8725-8730
सरसों कच्ची घाणी तेल - 17200
कांडला पोर्ट पाम ऑयल - 14100-14150
कांडला पोर्ट सोया रिफाइंड - 14000-14100
कोटा सोया रिफाइंड - 14200-14250
मूंगफली तेल बीकानेर - 17000-17100

ग्वार और ग्वारगम के भाव

ग्वार जयपुर लाइन - 6450-6600
ग्वारगम जोधपुर - 13400

गुड़-चीनी के भाव

चीनी - 4900-5060