{"vars":{"id": "93802:4123"}}

जयपुर मंडी भाव 19 सितंबर 2026: सरसों के भाव तेज, ग्वार-ग्वारगम में भी तेजी, तेलों में नरमी

 

Jaipur Mandi bhav:जयपुर मंडी में घटे भावों पर तेल मिलों की खरीदारी बढ़ने से सरसों मिल डिलीवरी के भाव में 50 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी आई। हालांकि कमजोर मांग के चलते सरसों कच्ची घाणी तेल 100 रुपये क्विंटल सस्ता हो गया। कांडला पोर्ट पर पाम ऑयल और सोया रिफाइंड तेल में भी नरमी रही। कोटा सोया रिफाइंड तेल और बीकानेर मूंगफली तेल के भाव 50 रुपये क्विंटल नीचे आ गए।

ग्वार की आवक घटने से ग्वार सीड 50 रुपये और ग्वारगम 200 रुपये प्रति क्विंटल तेज हुआ। दूसरी ओर चीनी के भाव में गिरावट देखने को मिली। सामान्य कारोबार के चलते अनाज और चीनी के बाकी भाव लगभग स्थिर रहे।

जयपुर अनाज का भाव

अनाज भाव
गेहूं मिल डिलीवरी 2830-2840
गेहूं दड़ा 2750-2760
मक्का लाल 2600-2700
बाजरा 2100-2200
ज्वार पीली 2800-2900
जौ लूज 2500-2600

दाल-दलहन के भाव

दाल-दलहन भाव
मूंग मिल डिलीवरी 6800-7600
मोठ 7500-8000
उड़द मोगर 9000-10500
चना दाल मीडियम  7800-7850
अरहर दाल 9000-10500
चौला 8000-8500
चना दाल बोल्ड 8750-8800
मूंग मोगर 9000-10500
मूंग छिलका 8500-9500
चना जयपुर लाइन 6600-6800
उड़द 8000-8500

तेल-तिलहन के भाव

सरसों 42% कंडीशन मिल डिलीवरी - 8450-8455
सरसों कच्ची घाणी तेल - 16700
कांडला पोर्ट पाम ऑयल - 14750-14800
कांडला पोर्ट सोया रिफाइंड - 14250-14350
कोटा सोया रिफाइंड - 14300-14350
बीकानेर मूंगफली तेल - 17500-17550

ग्वार और ग्वारगम के भाव

ग्वार जयपुर लाइन - 6525-6700
ग्वारगम जोधपुर - 13400

गुड़-चीनी के भाव

चीनी - 4840-5040 (टैक्स पेड)