{"vars":{"id": "93802:4123"}}

जयपुर मंडी भाव 22 सितंबर 2026: दलहन फसलों में 200 से 500 रुपए तेजी, ग्वार गम और सीड मंदे

 

Jaipur Mandi bhav 22 September 2026: राजस्थान की जयपुर मंडी पैदावार कम रहने की आशंकाओं के चलते मूंग, मोठ इत्यादि कई दलहन फसलों में लगातार तेजी दर्ज की जा रही है। पिछले दो सप्ताह से दलहन के भाव में 200 से ₹500 प्रति क्विंटल तक का उछाल आया है। वहीं सप्लाई कम होने से चना मिल डिलीवरी में भी 50 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई। दूसरी ओर मंडी में गेहूं की आवक बढ़ने से गेहूं मिल डिलीवरी 10 रुपये प्रति क्विंटल नरम हो गई।

खाद्य तेलों में कमजोरी का असर सरसों पर भी देखने को मिला। सरसों मिल डिलीवरी 50 रुपये प्रति क्विंटल टूट गई, जबकि सरसों कच्ची घाणी तेल में भी 50 रुपये की गिरावट रही। कांडला पोर्ट पर सोया रिफाइंड तेल 50 रुपये सस्ता हुआ, जिसके चलते कोटा सोया रिफाइंड में भी इतनी ही गिरावट आई। वायदा कारोबार में कमजोरी के कारण ग्वार सीड 50 रुपये और ग्वारगम 200 रुपये प्रति क्विंटल नरम हुआ। चीनी के भाव सामान्य कारोबार के बीच स्थिर रहे।

जयपुर मंडी के आज के भाव

फसल नाम भाव
गेहूं मिल डिलीवरी 2820-2830
गेहूं दड़ा 2750-2760
मक्का लाल 2500-2600
बाजरा 2150-2300
ज्वार पीली 2900-3000
जौ लूज 2300-2400

दाल-दलहन के भाव

फसल नाम भाव
मूंग मिल डिलीवरी 7500-8000
मोठ 8000-8300
चौला 9000-9500
उड़द 8500-9000
चना जयपुर लाइन 6700-6900
मूंग मोगर 9000-10500
मूंग छिलका 8500-9500
उड़द मोगर 9000-10500
अरहर दाल 9000-10500
चना दाल मीडियम 8000-8050
चना दाल बोल्ड 8950-9000

तेल-तिलहन के भाव

सरसों 42% कंडीशन मिल डिलीवरी - 8400-8405 रुपये
सरसों कच्ची घाणी तेल - 16600 रुपये
कांडला पोर्ट पाम ऑयल - 14750-14800 रुपये
कांडला पोर्ट सोया रिफाइंड - 14250-14300 रुपये
कोटा सोया रिफाइंड - 14200-14300 रुपये
मूंगफली तेल बीकानेर - 17450-17500 रुपये

ग्वार और ग्वारगम

ग्वार जयपुर लाइन - 6475-6600 रुपये
ग्वारगम जोधपुर - 13100 रुपये प्रति क्विंटल

गुड़-चीनी

चीनी - 4900-5000 रुपये प्रति क्विंटल (टैक्स पेड)