{"vars":{"id": "93802:4123"}}

जयपुर मंडी भाव 24 सितंबर 2026: चना और सरसों में तेजी, ग्वार गम 200 रुपये मजबूत

 

Jaipur Mandi bhav 24 September 2026: जयपुर मंडी में आज सप्लाई कम रहने के बाद चना मिल डिलीवरी के भाव में ₹100 प्रति क्विंटल का उछाल देखने को मिला. इसके अलावा खाद्य तेलों में खरीदारी बढ़ने की वजह से सरसों मिल डिलीवरी में भी 50 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई. साथ ही कच्ची घानी तेल भी ₹50 मजबूत हो गया. 

इसके अलावा कांडला पोर्ट पर स्क्वायर रिफाइंड तेल में ₹50 की गिरावट देखने को मिली. बीकानेर मूंगफली तेल भी सस्ता हो गया. वायदा बाजार में आज दो दिनों बाद ग्वार सीड और ग्वार गम के भाव में तेजी देखने को मिली जिससे ग्वार सीड ₹50 और ग्वार गम में ₹200 प्रति क्विंटल उछाल देखने को मिला. सामान्य कारोबार के चलते अनाज और चीनी के भाव स्थिर रहे.

जयपुर मंडी के प्रमुख भाव इस प्रकार हैं:

अनाज के भाव

अनाज भाव
गेहूं मिल डिलीवरी 2820-2830
गेहूं दड़ा 2750-2760
मक्का लाल 2500-2600
बाजरा 2150-2300
ज्वार पीली 2900-3000
जौ लूज 2300-2400

दाल-दलहन के भाव

दाल-दलहन भाव
मूंग मिल डिलीवरी  7500-8000
मोठ 8000-8300
चौला  9000-9500
उड़द  8500-9000
चना जयपुर लाइन  6800-7000
मूंग मोगर  9000-10500
मूंग छिलका  8500-9500
उड़द मोगर  9000-10500
अरहर दाल  9000-10500
चना दाल मीडियम  8000-8050
चना दाल बोल्ड  8950-9000

तेल-तिलहन के भाव

सरसों 42% कंडीशन मिल डिलीवरी - 8450-8455 रुपये
सरसों कच्ची घाणी तेल - 16800 रुपये
कांडला पोर्ट पाम ऑयल - 14750-14800 रुपये
कांडला पोर्ट सोया रिफाइंड - 14200-14300 रुपये
कोटा सोया रिफाइंड - 14300-14400 रुपये
मूंगफली तेल बीकानेर - 17400-17500 रुपये

ग्वार और ग्वारगम के भाव

ग्वार जयपुर लाइन - 6480-6650 रुपये
ग्वारगम जोधपुर - 13200 रुपये

गुड़-चीनी
चीनी - 4900-5000 रुपये (टैक्स पेड)