{"vars":{"id": "93802:4123"}}

जयपुर मंडी भाव: सरसों और मूंग में तेजी, जौ के भाव भी उछले, ग्वार सीड नरम

 

Jaipur Mandi bhav: जयपुर मंडी में सोमवार को खाद्य तेलों में तेजी का असर सरसों के भाव पर देखने को मिला। सरसों मिल डिलीवरी 50 रुपये प्रति क्विंटल तेज होकर 8600–8605 रुपये रही, जबकि सरसों कच्ची घाणी तेल के भाव में 100 रुपये की तेजी दर्ज हुई। पैदावार कम होने की आशंका के चलते मूंग मिल डिलीवरी में 500 रुपये का उछाल आया और भाव 8000–9000 रुपये प्रति क्विंटल रहे।

मंडी में आवक कमजोर रहने से जौ के भाव में भी 200 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी रही। दूसरी ओर वायदा कारोबार में कमजोरी के चलते ग्वार सीड 50 रुपये नरम हुआ। चना मिल डिलीवरी समेत अन्य दाल-दलहन के भावों में सोमवार को कोई खास बदलाव नहीं हुआ। चीनी के भाव सामान्य कारोबार के बीच स्थिर रहे।

जयपुर मंडी भाव

फसल नाम भाव
गेहूं मिल डिलीवरी 2840–2850
गेहूं दड़ा 2760–2770
मक्का लाल 2500–2600
बाजरा 2150–2300
ज्वार पीली 2900–3000
जौ लूज 2500–2600

दाल-दलहन भाव

फसल नाम भाव
मूंग मिल डिलीवरी 8000–9000
मोठ 8000–8300
चौला 9000–9500
उड़द 8500–9000
चना जयपुर लाइन 7000–7200
मूंग मोगर 9500–10500
मूंग छिलका 8500–9500
उड़द मोगर 10000–12000
अरहर दाल 10000–13000
चना दाल मीडियम 8200–8250
चना दाल बोल्ड 9150–9200

तेल-तिलहन भाव

सरसों 42% कंडीशन मिल डिलीवरी: 8600–8605
सरसों कच्ची घाणी तेल: 17100
कांडला पोर्ट पाम ऑयल: 14350–14450
कांडला पोर्ट सोया रिफाइंड: 14150–14300
कोटा सोया रिफाइंड: 14250–14300
मूंगफली तेल बीकानेर: 17400–17450

ग्वार और ग्वारगम

ग्वार जयपुर लाइन: 6400–6500
ग्वारगम जोधपुर: 13000

गुड़-चीनी

चीनी: 4900–5060 रुपये प्रति क्विंटल (टैक्स पेड)