जयपुर मंडी भाव 19 नवंबर 2026: अब सरसों का भाव पहुंचा 10000 रुपये के पार, लगातार दूसरे दिन आई तेजी
Jaipur Mandi Bhav : जयपुर मंडी में 19 नवंबर 2026 को सरसों भाव का एक और नया रिकॉर्ड बन गया है। पहली बार सरसों का मंडी भाव 10 हजार रुपये प्रति क्विंटल के आंकड़े को पार कर गया है। कल सरसों का भाव 10 हजार पर जाकर रूक गया था। मंडी में सरसों की आवक कमजोर रहने और तेल मिलों की खरीदारी बढ़ने से सरसों के भाव में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। दो दिन में जयपुर मंडी में सरसों के भाव में 100 रुपये की तेजी आ चुकी है। कल सरसों के भाव में 75 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी आई थी, आज भी सरसों का भाव 25 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गया है। जबकि सरसों कच्ची घाणी तेल के भाव आ स्थिर है। इसके अलावा कोटा सोया रिफाइंड तेल में और बीकानेर मूंगफली तेल में तेजी देखी जा रही है।
दूसरी तरफ अन्य फसलाें की कीमतों में भी बदलाव देखा जा रहा है। वायदा बाजार में तेजी का असर ग्वार पर दिख रहा है। ग्वार सीड 10 रुपये और ग्वारगम 10 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गया है। दूसरी ओर कांडला पोर्ट पर पाम ऑयल 10 रुपये बढ़ गया है। अनाज, चना, दाल-दलहन और चीनी में सामान्य कारोबार के चलते भाव स्थिर बने हुए हैं।
जयपुर मंडी में आज के अनाज के भाव
| अनाज | भाव |
| गेहूं मिल डिलीवरी | 2910 से 2970 |
| गेहूं दड़ा | 2925 से 2940 |
| मक्का लाल | 3010 से 3040 |
| बाजरा | 2440 से 2500 |
| ज्वार पीली | 2750 से 3000 |
| जौ लूज | 3180 से 3290 |
दाल-दलहन के भाव
मूंग मिल डिलीवरी : 8150 से 8550 रुपये
मोठ : 8560 से 9060 रुपये
चौला : 8460 से 9060 रुपये
उड़द : 8560 से 9020 रुपये
चना जयपुर लाइन : 7670 से 7810 रुपये
मूंग मोगर : 9510 से 10540 रुपये
मूंग छिलका : 8550 से 9540 रुपये
उड़द मोगर : 10400 से 12400 रुपये
अरहर दाल : 10100 से 13030 रुपये
चना दाल मीडियम : 9800 से 9840 रुपये
चना दाल बोल्ड : 10750 से 10700 रुपये
तेल-तिलहन के भाव
सरसों 42 प्रतिशत कंडीशन मिल डिलीवरी : 9900 से 10025 रुपये
सरसों कच्ची घाणी तेल : 19800 रुपये
कांडला पोर्ट पाम ऑयल : 13050 से 13100 रुपये
कांडला पोर्ट सोया रिफाइंड : 14080 से 14190 रुपये
कोटा सोया रिफाइंड : 14400 से 14500 रुपये
बीकानेर मूंगफली तेल : 17800 से 17850 रुपये
ग्वार और ग्वारगम के भाव
ग्वार जयपुर लाइन : 8240 से 8460 रुपये
ग्वारगम जोधपुर : 17460 रुपये
गुड़ और चीनी के भाव
चीनी : 5700 से 6350 रुपये
गुड़ : 5700 से 6200 रुपये
सभी भाव रुपये प्रति क्विंटल में हैं।