Jaipur Mandi Rate: ग्वार गम 100, चना 50 रुपए तेज हुआ, सरसों तेल का रेट टूटा
Jaipur Mandi bhav: जयपुर मंडी में सप्लाई कमजोर रहने से चना मिल डिलीवरी के भाव 50 रुपये प्रति क्विंटल मजबूत होकर 6650 से 6850 रुपये हो गए। वहीं दाल-दलहन के भाव सामान्य रहे। कमजोर मांग के चलते सरसों कच्ची घाणी तेल में 50 रुपये की नरमी रही। बीकानेर मूंगफली तेल भी 50 से 100 रुपये प्रति क्विंटल घटकर बोला गया।
दूसरी ओर कांडला पोर्ट पर सोया रिफाइंड तेल 50 रुपये और कोटा सोया रिफाइंड तेल में भी तेजी रही। उठाव कमजोर होने से ग्वार सीड 50 रुपये और ग्वारगम 100 रुपये प्रति क्विंटल नरम हुआ। सामान्य कारोबार के बीच अनाज, सरसों सीड और चीनी के भाव स्थिर रहे।
अनाज के भाव
गेहूं मिल डिलीवरी - 2830-2840 रुपये प्रति क्विंटल
गेहूं दड़ा - 2750-2760 रुपये प्रति क्विंटल
मक्का लाल - 2600-2700 रुपये प्रति क्विंटल
बाजरा - 2100-2200 रुपये प्रति क्विंटल
ज्वार पीली - 2800-2900 रुपये प्रति क्विंटल
जौ लूज - 2500-2600 रुपये प्रति क्विंटल
दाल-दलहन के भाव
मूंग मिल डिलीवरी - 6800-7600 रुपये प्रति क्विंटल
मोठ - 7500-8000 रुपये प्रति क्विंटल
चौला - 8000-8500 रुपये प्रति क्विंटल
उड़द - 8000-8500 रुपये प्रति क्विंटल
चना जयपुर लाइन - 6650-6850 रुपये प्रति क्विंटल
मूंग मोगर - 9000-10500 रुपये प्रति क्विंटल
मूंग छिलका - 8500-9500 रुपये प्रति क्विंटल
उड़द मोगर - 9000-10500 रुपये प्रति क्विंटल
अरहर दाल - 9000-10500 रुपये प्रति क्विंटल
चना दाल मीडियम - 7800-7850 रुपये प्रति क्विंटल
चना दाल बोल्ड - 8750-8800 रुपये प्रति क्विंटल
तेल-तिलहन के भाव
सरसों 42% कंडीशन, सरसों मिल डिलीवरी - 8450-8455 रुपये
सरसों कच्ची घाणी तेल - 16650 रुपये
कांडला पोर्ट पाम ऑयल - 14750-14800 रुपये
कांडला पोर्ट सोया रिफाइंड - 14350-14400 रुपये
कोटा सोया रिफाइंड - 14300-14400 रुपये
मूंगफली तेल बीकानेर - 17400-17500 रुपये
ग्वार और ग्वारगम के भाव
ग्वार जयपुर लाइन - 6550-6650 रुपये
ग्वारगम जोधपुर - 13300 रुपये
गुड़-चीनी के भाव
चीनी - 4840-5040 रुपये प्रति क्विंटल (टैक्स पेड)