Kal Ka mausam : दिल्ली NCR, उत्तर प्रदेश, हरियाणा में अब होगी भीषण ठंड, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
Kal Ka mausam :उत्तर भारत में इन दिनों जबरदस्त ठंड का सिलसिला जारी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार व अन्य कई राज्यों में ठंड व कोहरे के चलते आम जनजीवत प्रभावित हो रहा है। ऐसे में भारत मौसम विभाग (India Metrological Department) की ओर से वेदर अपडेट जारी कर बताया गया है कि कल 27 दिसंबर को देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम कैसा रहने वाला है।
HR Breaking News (Weather Alert) बीते कुछ दिनों से उत्तर भारत में शीतलहर ने लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है। साथ ही कोहरे के चलते भी जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कुछ दिनों से राजधानी दिल्ली, एनसीआर के साथ-साथ पूरे उत्तर भारत में घना कोहरा (Dense Fog) छा रहा है। इस बीच भारत मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा चंडिगढ़, असम व मेघालय के साथ-साथ कई अन्य जिलों में बढ़ती सर्दी के चलते अलर्ट जारी किया है।
जानें कल कहां कैसा रहेगा मौसम
भारत मौसम विभाग (Indian Metrological Department) के अनुसार कल 27 दिसंबर को असम और मेघालय में, 29 दिसंबर तक सुबह व रात के समय उत्तर प्रदेश में काफी ज्यादा कोहरा छाया रहने के आसार हैं। वहीं, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में में 28 दिसंबर तक कोल्ड डे की स्थिति बन रह सकती है। इसी के साथ कल 27 दिसंबर को उत्तराखंड में भी कोल्ड डे होने के आसार विभाग ने जताए हैं।
जानें कैसा रहेगा कल दिल्ली का मौसम
दिल्ली व एनसीआर में ठंड (Cold in Delhi NCR) ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार ठंड का असर और बढ़ने वाला है। ठंड के साथ-साथ कोहरा भी और गहराने वाला है। इसके साथ ही खराब एक्यूआई लोगों के स्वास्थ्य पर असर डाल सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार तक राजधानी दिल्ली व उसके आसपास के क्षेत्र में मध्यम कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। अधिकतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा वहीं, आद्रता का स्तर 90 से 95% तक दर्ज किया जा सकता है, जो कोहरे को और घन बना सकता है।
जानें कल कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश का मौसम
यूपी में शनिवार और रविवार को मौसम शुष्क रहेगा। राज्य के कई क्षेत्रों में कोहरा (UP Weather Alert) छाने की संभावना के चलते अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 29, 30 और 31 दिसंबर को राज्य में दिन का मौसम साफ रहने की उम्मीद जताई गई है। वहीं, सुबह व शाम के समय कोहरा छाया रहेगा। अगर तापमान की बात की जाए तो तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
राज्य के न्यूनतम तापमान में एक बार फिर से गिरावट देखी गई है। गुरुवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार मेरठ में राज्य की सबसे ठंडी रात बीती है। मेरठ का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, इटावा में तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
जानें कल कैसा रहेगा बिहार व हरियाणा में मौसम
बिहार (Bihar Weather Alert) में शीतलहर का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने राज्य के कई शहरों में घने कोहरे के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रशासन द्वारा लोगों को कोहरे से सावधान रहने की अपील की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राज्य में शीतलहर का प्रकोप जारी रहा और राज्य के कई हिस्सों में तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है।
राज्य के पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सारण, सीतामढ़ी, बक्सर, कैमूर, मुजफ्फरपुर, शिवहर, रोहतास, सिवान, भोजपुरी, पटना, वैशाली, बक्सर, औरंगाबाद, जहानाबाद और अरवल में घने कोहरे से बहुत घने कोहरे के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने राज्य के इन क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसी प्रकार हरियाणा (Haryana Weather Alert) के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, सोनीपत, जींद, रोहतक, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी में ज्यादा ठंड देखने को मिल सकती है।
जानें कल कैसा रहेगा झारखंड के मौसम का हाल
मौसम विभाग ने झारखंड (Jharkhand Weather Alert) राज्य के 12 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। राज्य के कई हिस्सों में तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने राज्य के गुमला को सबसे ठंडा स्थान बताया है। जहां का न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं, रांची, कुंती, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, कोडरमा, गुमला, लोहरदगा, छात्र, पलामू और गढ़वा के लिए भी शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले 48 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। इससे आने वाले तीन-चार दिनों में मौसम में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है।
जानें कल कैसा रहेगा जम्मू कश्मीर का मौसम
कश्मीर (jammu Kasmir Weather Alert) के अधिकतर इलाकों में न्यूनतम तापमान में सुधार देखने को मिला है। न्यूनतम तापमान में सुधार के कारण कई क्षेत्रों में बादलों का छाया रहना है। बढ़े हुए तापमान से लोगों को कड़ाके की ठंड से निजात भी मिली है। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मध्य कश्मीर का मशहूर पर्यटन स्थल सोनमर्ग जम्मू कश्मीर का सबसे ठंडा स्थान रहा है। इस इलाके का न्यूनतम तापमान -4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हालांकि यह तापमान पिछले दिन के तापमान से बेहतर ही रहा है।
इसके बाद दूसरा सबसे ठंडा स्थान उत्तरी कश्मीर का गुलमर्ग रहा है, जहां न्यूनतम तापमान -4.5 डिग्री सेल्सियस रहा है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार तक कश्मीर में मौसम आमतौर पर शुष्क रहने का अनुमान जताया गया है। हालांकि नए साल से पहले मौसम में बदलाव के संकेत देखने को मिल रहे हैं।
मौसम विभाग की ओर से सोमवार यानी 29 दिसंबर को ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि इस दौरान हल्की बर्फबारी होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 30 दिसंबर से 1 जनवरी के बीच मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और उच्च इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है।