{"vars":{"id": "93802:4123"}}

करनाल मंडी भाव 6 अक्टूबर : करनाल मंडी में नीचे आए सब्जियों के दाम, फलों के रेट सामान्य

Karnal Mandi Bhav :करनाल मंडी में आज सब्जियों के दामों में आज नरमी देखी गई है। घीया, पालक, तोरी के दामों में गिरावट आई है। वहीं, फलों के रेट कल की तरह ही सामान्य दर्ज किए गए हैं। करनाल की मंडी में सब्जियों के रेट में गिरावट का कारण आवक ज्यादा रही है। 
 

HR Breaking News (Karnal Mandi Bhav) करनाल मंडी में फलों व सब्जियों के दामों में काफी बदलाव देखा जा रहा है। करनाल मंडी (Karnal Mandi ka Bhav) में आज 6 अक्टूबर 2026 को सब्जियों के थोक भाव में गिरावट देखी गई। वहीं, फलों की कीमतों में कुछ ज्यादा बदलाव नहीं दिखा। सेब का बाजार अभी गुलजार नजर आ रहा है। वहीं, धान की बात करें तो 1509 धान की आवक अभी भी जारी है और मंडी में दाम इस बार किसानों को काफी अच्छे मिल रहे हैं। 1121 के दाम भी तेज रहने की उम्मीद की जा रही है। 

 

 

कल बाजार रहा था तेज

करनाल मंडी में कल बाजार में तेजी देखी जा रही थी। टमाटर, प्याज समेत सब्जियों के दामों में काफी तेजी दिख रही थी। आज के दाम कल के मुकाबले काफी कम रहे हैं। आज करनाल मंडी में पालक में भी गिरावट दिखी है। सोनीपत की मंडी में पालक जहां 40 रुपये तक बिकी है तो करनाल में इसकी कीमत केवल 10 से 15 रुपये रही है। 

 

करनाल मंडी में सब्जियों के भाव (Karnal Mandi Thok bhav)

गोभी का भाव 33 से 36 रुपये प्रति किलो
शिमला मिर्च अच्छी क्वालिटी का भाव 53 से 55 रुपये प्रति किलो
शिमला मिर्च हल्की का भाव 20 से 30 रुपये प्रति किलो
मूली का भाव 15 से 16 रुपये प्रति किलो
तोरी का भाव 20 रुपये किलो
गोल घिया का भाव 15 रुपये किलो
लंबी घिया का भाव 15 से 20 रुपये किलो
धनिया का भाव 70 से 90 रुपये किलो
पालक का भाव 10 से 15 रुपये किलो
मेथी का भाव 30 से 35 रुपये किलो
सरसों साग का भाव 10 से 15 रुपये किलो
मेथी हल्की क्वालिटी का भाव 20 से 25 रुपये किलो

करनाल मंडी में फलों के भाव (Karnal Mandi Thok bhav)

केला का भाव 350 से 400 रुपये दस दर्जन
सेब का भाव 25 से 35 रुपये किलो हल्का निशान
अमरूद का भाव 60 से 70 अच्छी क्वालिटी
संतरे का भाव 40 से 95 तक

 

टमाटर का भाव (Karnal Mandi Bhav)
नासिक टमाटर 700 रुपये बड़ी करेट
ओरंगाबाद टमाटर 800-850 रुपये करेट
हिमाचल टमाटर 650-750 रुपये करेट
नासिक टमाटर 350 रुपये छोटी करेट

करनाल मंडी में धान के भाव (Karnal Mandi Thok bhav)

धान का भाव 1509 3600 से 4000 रुपये