{"vars":{"id": "93802:4123"}}

कोटा मंडी भाव 15 नवंबर 2026: सोयाबीन 150 और सरसों 200 रुपये तेज, उड़द में 300 रुपये की गिरावट

 

Kota Mandi Bhav: भामाशाह मंडी में शनिवार को सभी कृषि जिंसों की कुल आवक लगभग 2 लाख 50 हजार कट्टे रही। बाजार में आज सोयाबीन और सरसों के भाव में तेजी देखने को मिली। सोयाबीन 150 रुपये और सरसों 200 रुपये प्रति क्विंटल तक तेज रही। दूसरी ओर चने में 50 रुपये और उड़द में 300 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। लहसुन की आवक लगभग 4 हजार कट्टे रही और इसके भाव 5400 से 20000 रुपये प्रति क्विंटल तक बोले गए।

धान की अलग-अलग किस्मों में भी अच्छी खरीद-बिक्री देखने को मिली। 1509 धान का गीला भाव 3400 से 4200 रुपये और सूखा भाव 4100 से 4551 रुपये प्रति क्विंटल रहा। वहीं 1718 धान के भाव 4400 से 4931 रुपये तक रहे। गेहूं, धनिया, चना, मूंग और अन्य कृषि जिंसों के भाव भी गुणवत्ता के अनुसार अलग-अलग देखने को मिले। 

कोटा मंडी के ताजा भाव

गेहूं के भाव

गेहूं मिल : 2770 से 2875 रुपये

गेहूं एवरेज टुकड़ी : 2870 से 2950 रुपये

गेहूं बेस्ट टुकड़ी : 2950 से 3150 रुपये

धान के भाव

धान 1509 गीला : 3400 से 4200 रुपये

धान 1509 सूखा : 4100 से 4551 रुपये

धान 1847 : 3800 से 4350 रुपये

धान 1718 : 4400 से 4931 रुपये

धान सुगंधा : 3700 से 4051 रुपये

धान पूसा-1 : 4200 से 4650 रुपये

धान 1401 : 4300 से 4721 रुपये

तिलहन और अन्य फसलों के भाव

सोयाबीन : 5800 से 7351 रुपये

सरसों : 8500 से 9481 रुपये

अलसी : 9500 से 10000 रुपये

ज्वार शंकर : 2000 से 2500 रुपये

मक्का नई : 2300 से 2860 रुपये

जौ : 2500 से 2650 रुपये

तिल्ली : 12000 से 15500 रुपये

मैथी : 5800 से 7000 रुपये

धनिया के भाव

धनिया बादामी : 14000 से 14700 रुपये

धनिया ईगल : 15000 से 15500 रुपये

धनिया रंगदार : 16000 से 17500 रुपये

दलहन के भाव

मूंग : 6500 से 8000 रुपये

उड़द : 5500 से 8100 रुपये

चना देशी : 6700 से 7000 रुपये

चना मौसमी नया : 6600 से 7001 रुपये

चना पेप्सी : 6600 से 7001 रुपये

चना डंकी : 5200 से 6600 रुपये

चना काबुली : 5500 से 8500 रुपये

 लहसुन के भाव

लहसुन : 5400 से 20000 रुपये

लहसुन की आवक : लगभग 4000 कट्टे