कोटा मंडी भाव: सोयाबीन 50, सरसों 50, चना 100, धनिया 200 रुपए तेज, धान 250 रुपए मंदा
Kota Mandi Bhav: कोटा भामाशाह मंडी में सोमवार को कृषि जिंसों की अच्छी आवक देखने को मिली। मंडी में अलग-अलग कृषि उपज की करीब 1 लाख 20 हजार कट्टों की आवक रही, जबकि नए उड़द की आवक करीब 30 हजार कट्टों की बताई गई। कारोबार के दौरान कुछ प्रमुख जिंसों में तेजी तो कुछ में नरमी देखने को मिली।
सोयाबीन और सरसों के भाव में 50-50 रुपए की तेजी रही, वहीं चने में 100 रुपए और धनिया में 200 रुपए का उछाल दर्ज किया गया। दूसरी ओर धान के भाव 250 रुपए और उड़द के भाव 100 रुपए तक कमजोर रहे। कुल मिलाकर मंडी में सोमवार को जिंसों की आवक अच्छी रहने के साथ बाजार में मिलाजुला रुख देखने को मिला।
कोटा मंडी का भाव
गेहूं मिल. 2620 से 2681, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2680 से 2730, बेस्ट टुकड़ी 2730 से 2800, धान (1509) नया 3700 से 4060, सोयाबीन नया 4500 से 5999, सरसों 7300 से 8351, अलसी 8500 से 9550, ज्वार शंकर 2000 से 2500, मक्का लाल पुरानी 2000 से 2250, मक्का नयी 1800 से 2400, जौ 2500 से 2650, तिल्ली 7000 से 11500,
मैथी 5800 से 6400, धनिया बादामी 13500 से 14000, धनिया ईगल 13700 से 14250, धनिया रंगदार 14000 से 15800, मूंग 6500 से 7800, उड़द नया 4500 से 8700, चना देशी 6500 से 7100, चना मौसमी नया 5800 से 6850, चना पेप्सी 5800 से 6851, चना डंकी 5200 से 6300, चना काबुली 5500 से 7800