Mandi Bhav : चना उत्पादक किसानों की हुई चांदी, सोने की तरह भागे चने के रेट
chana mandi bhav : सरसों और गेहूं में बंपर तेजी के बाद अब चने के रेट रॉकेट की स्पीड से दौड़ रहे हैं। पिछले कई दिनों से चने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। बाजार जानकारों का कहना है कि रबी सीजन 2026 में चने की नई (chana rate) फसल को बाजार में पहुंचने में कई महीनों का समय लगेगा। ऐसे में कम आवक और तेज मांग के चलते अचानक रेट सातवें आसमान पर जा पहुंचे हैं। चलिए नीचे खबर में जानते हैं आगे कैसे रहेगी चने की चाल -
HR Breaking News - (Mandi Bhav)। चना उत्पादक किसानों की चांदी हो गई है। इस समय चने के रेट हाई लेवल पर जा पहुंचे हैं। बता दें कि आज 5 मार्च 2026 को लगभग सभी मंडियों में चना महंगा बिक रहा है। हालांकि कुछ मंडियों में चने के रेट (chana rate today) कम भी हुए हैं। देश के अलग-अलग राज्यों की मंडियों में चने की क्वालिटी और किस्म के अनुसार रेट अलग-अलग हैं।
चने के MSP में बढ़ौतरी -
साल 202526 के लिए सरकार ने चने का न्यूनतम समर्थन मूल्य (Chana MSP Hike) 5650 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया था। अब हाल ही में सरकार ने 2026-27 के लिए चने का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5875 प्रति क्विंटल तय किया है। इसका मतलब यह है कि रबी सीजन 2026 में किसानों को चने का सरकारी रेट पिछले साल के मुकाबले ज्यादा मिलेगा। इससे किसानों को तगड़ा लाभ होगा।
9900 रुपये के पार निकला चने का रेट -
आज देश की लगभग सभी मंडियों (Aaj ka Mandi Bhav) में चना 55 सो रुपए क्विंटल के ऊपर कारोबार करता नजर आया। वहीं कई मंडियों में काबुली चना 8400 प्रति क्विंटल तक जा पहुंचा। इसके अलावा दिल्ली बाजार में मेक्सिको सुपर बोल्ड ग्रीन चना भाव (Chana ka taja bhav) 9900 रुपए प्रति क्विंटल तक रहा। चलिए नीचे खबर में जानते हैं आज का ताजा मंडी भाव -
दिल्ली लॉरेंस रोड (DELHI)
राजस्थान जयपुर पुराना भाव 5600 से 5625
राजस्थान जयपुर नया भाव 5450 से 5500
एमपी पुराना भाव 5550 से 5575
एमपी नया भाव 5425 से 5450
कोलकाता मंडी
चना ऑस्ट्रेलिया भाव 5700
अमरावती मंडी
चना नया भाव 4900 से 5200
इंदौर मंडी
काबुली चना मेडियम भाव 7000 से 7500
काबुली चना बेस्ट भाव 8400
काबुली चना एवरेज भाव 7500 से 8000
सोलापुर मंडी
चना मिल क्वालिटी भाव 5200 से 5400
चना अन्नागिरी भाव 5300 से 5400
जालना (JALNA) बाजार
चना हीरा नया माल भाव 3700
देसी चना भाव 3750
दाहोद (DAHOD) मंडी
चना नई भाव 5150 से 5350
गोंडल (GONDAL) मंडी
चना (भाव 5200 से 5300
जूनागढ़ (JUNAGARH) मंडी
चना भाव 5000 से 5300
सिवानी (SIWANI) मंडी
चना पुराना भाव 5375
दिल्ली चना पुराना भाव 5575 से 5600
नया चना दिल्ली भाव 5500
दिल्ली काबुली चना बाजार
मेक्सिको सुपर बोल्ड ग्रीन भाव 9900
मेक्सिको गरबांजो भाव 9200
मेक्सिको गरबांजो रेड भाव 7777 से 9200
देवास (DEWAS) मंडी
काबुली चना (KABULI CHANA) भाव ₹ 7500 से ₹ 8000
चरखी दादरी (CHARKHI DADRI), हरियाणा
चना भाव 5350
जयपुर (JAIPUR), राजस्थान
चना नया भाव 5425
नागपुर (NAGPUR) मंडी
चना भाव 5500 से 5550
जोधपुर (JODHPUR) मंडी
चना भाव 4600 से 5000
राजकोट (RAJKOT) मंडी
चना देसी भाव 4800 से 5200
अकोला (AKOLA) मंडी
चना मिक्स भाव 5475
बीकानेर (BIKANER) मंडी
चना भाव 5100 से 5350
पिपरिया (PIPARIYA) मंडी
चना भाव 4800 से 5400