Mandi Bhav : फसलों का नया MSP तय, रेट में बंपर बढ़ौतरी
Aaj ka Mandi Rate : गेहूं के भाव काफी दिनों से स्थिर बने हुए थे। अब अचानक गेहूं के रेट सातवें आसमान पर जा पहुंचे हैं। देश की ज्यादातर मंडियों में गेहूं का रेट टॉप पर चल रहा है। मानसूनी सीजन खत्म होते ही गेहूं के भाव में रिकॉर्ड तेजी आई है। इससे किसानों को तगड़ा मुनाफा हो रहा है। गेहूं के रेट अचानक बढ़ने से मंडियों में अब गेहूं की आवक भी तेजी से बढ़ने लगी है। चलिए जानते हैं ताजा रेट -
HR Breaking News - (wheat ka taja bhav)। किसानों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, अब गेहूं, सरसों, धान और चने समेत कई फसलों के दामों में बढ़ौतरी हुई है। वहीं, अब किसानों को फसलों के रेट बढ़ने के साथ ही ज्यादा मुनाफा होगा। दरअसल, हाल ही में केंद्र सरकार ने रबी फसल वर्ष 2026-27 के लिए गेहूं सहित चुनींदा फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP Update) को मंजूरी दे दी है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) ने विपणन सत्र 2026-2027 के लिए एमएसपी (MSP) में बढ़ौतरी तय कर दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया है कि गेहूं का एमएसपी (Wheat MSP) 2585 रुपये प्रति कि्वंटल तय किया गया है।
फसलों का नया MSP जारी -
बता दें कि सरकार ने कई फसलों का नया MSP तय किया है। इस लिस्ट में जौ का एमएसपी (Barley MSP) 2150 रुपये प्रति कि्वंटल, चना 5875 रुपये प्रति कि्वंटल, मसूर 7000 रुपये प्रति कि्वंटल, सरसों /रेपसीड 6200 रुपये प्रति कि्वंटल और सैफफ्लावर (कुसुम) का MSP 6540 रुपये प्रति कि्वंटल किया गया है। अगली साल किसानों को फसलों का बंपर रेट मिलेगा।
इन फसलों के रेट में तेजी -
अगर साल रबी फसल साल 2025-26 से तुलना करें तो गेहूं के एमएसपी (MSP Gehu Ka Bhav) में 160 रुपये प्रति कि्वंटल की बढ़ौतरी हुई है। इसी तरह जौ में 170 रुपये, चने में 225 रुपये, मसूर में 300 रुपये, सरसों (Sarso New MSP) में 250 रुपये और सैफफ्लावर के MSP में 600 रुपये कि्वंटल की वृद्धि हुई है। तिलहन में सबसे ज्यादा एमएसपी (MSP) सैफफ्लावर का बढ़ाया गया है जबकि दलहन में मसूर का एमएसपी सबसे ज्यादा किया गया है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2026-27 में गेहूं की लागत 1239 रुपये आंकी गई है और नये एमएसपी (gehu ka bhav) 2585 के हिसाब से किसान को लागत का 109 प्रतिशत अधिक भाव मिलेगा। इसी तरह जौ की लागत साल 2026-27 में 1361 रुपये आंकी गई है और उसकी नयी MSP 2150 के मुताबिक किसान को लागत से 58% ज्यादा रेट मिलेगा।
जानिये किस फसल पर कितना होगा लाभ -
चने (Gram MSP) की लागत 3699 रुपये की तुलना में किसान को 5875 रुपये नयी एमएसपी के अनुसार 59% ज्यादा फायदा
मसूर की लागत 3705 रुपये की तुलना में नयी एमएसपी 7000 रुपये के हिसाब से 89% ज्यादा लाभ
Sarso की लागत 3210 रुपये के हिसाब से नयी एमएसपी 6200 में 93% का अधिक फायदा
सैफफ्लावर की लागत 4360 है जबकि किसान को नयी एमएसपी 6540 के हिसाब से 50% का लाभ