Mandi Bhav : गेहूं के भाव में जबरदस्त तेजी, नवंबर तक इतने हो जाएंगे प्रति क्विंटल रेट
Wheat Price hike : गेहूं के भाव में पिछले काफी दिनों से जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। आए दिन गेहूं के भाव बढ़ते ही जा रहे हैं। सीजन के महीने को छोड़ दे तों उसके बाद से गेहूं लगातार महंगी हो रही है। मंडियों में गेहूं के रेट टॉप पर चल रहे हैं। इससे किसानों को खूब फायदा हो रहा है। अब एक बार फिर से मंडियों में गेहूं की आवक में तेजी आई है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं गेहूं का लेटेस्ट रेट
HR Breaking News - (wheat rate today)। गेहूं की बढ़ती कीमतों ने सभी को हैरान कर दिया है। इस बार सीजन के बाद से ही गेहूं की बढ़ती कीमतें अब रूकने का नाम ही नहीं ले रही है। इस बार सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP 2425 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है और ज्यादातर राज्यों की मंडियों में गेहूं का रेट (Gehu Ka taja Bhav) MSP से ऊपर चल रहा है। इससे किसानों को तगड़ा मुनाफा हो रहा है। जिन किसानों ने सीजन के समय गेहूं का स्टॉक किया था वह किसान अब मंडियों में अपनी फसलों को लेकर पहुंच रहे हैं।
इसके साथ ही गेहूं की आवक फिर से मंडियों (mandi bhav today) में बढ़ गई है। किसान अधिक रेट पर गेहूं की बिक्री कर ज्यादा मुनाफा बटोर रहे हैं। गेहूं के भाव में रिकॉर्ड बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। वहीं बाजार जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में गेहूं के दाम और भी बढ़ेंगे। पिछले साल की तुलना में इस साल गेहूं के दाम दोगुने होने के करीब हैं। आईये जानते हैं किस राज्य की मंडी में सबसे महंगी बिक रही गेहूं -
इन राज्यों में गेहूं का भाव सबसे ज्यादा-
गेहूं उत्पादक राज्यों में सबसे पहले उत्तर प्रदेश (UP wheat price) का नाम आता है, लेकिन गेहूं के ऊंचे रेट की बात करें तो मध्य प्रदेश (MP wheat price) और राजस्थान में दाम सबसे हाई रेट पर चल रहे हैं। मध्य प्रदेश में 3200 रुपये क्विंटल तो राजस्थान (rajasthan wheat price) में 3400 रुपये क्विंटल गेहूं बिक रही हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र में गेहूं के दाम (wheat rate update) इससे भी ऊपर चले गए हैं। यहां पुणे में गेहूं 4800 रुपये क्विंटल तक बिक रही है, जो इसके एमएसपी 2425 रुपये (wheat MSP) से लगभग दोगुना रेट है। दक्षिणी राज्यों में गेहूं उत्तरी राज्यों की अपेक्षा महंगे रेट पर बिक रही है। बाजार जानकारों का कहना है कि नवंबर महीने तक गेहूं के रेट में तगड़ा उछाल आ सकता है।
राजस्थान में इतने हैं गेहूं के दाम- (Rajasthan Mandi Rate)
मंडी न्यूनतम अधिकतम
अनूपगढ़ 2454 2485
बूंदी 2494 2553
बस्सी 2473 2551
उदयपुर 2552 3432
डूडा 2411 2684
भवानी मंडी 2384 2519
कवाई सलपुरा 2526 2558
दौसा 2419 2547
डूणी 2418 2476
उत्तर प्रदेश में गेहूं का भाव-(UP gehu Ka Bhav)
मंडी न्यूनतम अधिकतम
संडीला 2454 2553
इलाहाबाद 2425 2622
ऐट 2426 2461
बबराला 2437 2457
कासगंज 2501 2588
मुस्करा 2361 2566
फैजाबाद 2303 2455
पीलीभीत 2482 2564
मध्य प्रदेश में गेहूं का भाव-(MP Wheat Price)
मंडी न्यूनतम अधिकतम
धार 2562 2572
गुलाबगंज 2501 2551
पंधाना 2504 2554
अमरपाटन 2444 2461
चौरई 2573 2588
बेरसिया 2736 2757
विदिशा 3075 3246
नागदा 2714 2734
सीहोर 2483 2843
नोट - गेहूं का भाव (gehu ka rate) रुपये प्रति क्विंटल में।