Mandi Rate : सरसों की कीमतों में तगड़ा उछाल, MSP से 1200 रुपये ऊपर
Sarso Ka taja Bhav :रबी का सीजन चल रहा है और इस समय बाजारों में सरसों और गेहूं की कीमतों में बंपर तेजी देखने को मिल रही है। बीते कई दिनों से सरसों का भाव हाईलेवल पर चल रहा है। मंडियों में नई सरसों आने में अभी काफी समय बाकी है, लेकिन देश की ज्यादातर मंडियों में सरसों न्यूनतम समर्थन मूल्य से ऊपर जा पहुंची है। ऐसे में किसान उम्मीद कर रहे हैं कि सरसों (Sarso ka rate) में यह तेजी फरवरी के आखिर तक बनी रही। आईये नीचे खबर में जानते हैं क्या कहते हैं बाजार जानकार -
HR Breaking News - (Sarso Price Hike)। साल 2025 के आंकड़ों पर नजर डालें तो सरसों का भाव तेजी के ट्रेंड में बना हुआ है। हालांकि, सरसों की कीमतों में कई बार गिरावट भी दर्ज की गई है। लेकिन पूरे साल के आंकड़ों को देखा जाए तो सरसों हाई पर चल रही है। नए साल (2026) में भी सरसों भाव में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
इस समय देश की लगभग सभी मंडियों में सरसों न्यूनतम समर्थन मूल्य से ऊपर बिक रही है। इससे किसानों को खूब फायदा हो रहा है, लेकिन सरसों की कटाई शुरू नहीं हुई है इसमें अभी 1 से 2 महीने का समय लगेगा। फरवरी के आखिर में नई सरसों मंडियों में पहुंचने लगेगी। ऐसे में बाजार जानकारों का कहना है कि मार्च की शुरूआत में सरसों का भाव में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
उपभोक्ताओं और किसानों के बजट पर बड़ा असर -
लगभग सभी मंडियों में सरसों का भाव अब न्यूनतम समर्थन मूल्य (Sarso MSP) से ऊपर जा पहुंचा है। इसकी कीमतों में आई तेजी का असर उपभोक्ता और किसानों दोनों के बजट पर देखने को मिल रहा है। सरसों में आई तेजी के कारण तेल में तेजी आई है।
सरसों का ताजा भाव -
हर राज्य की मंडियों (Sarso Mandi Bhav) में सरसों की क्वालिटी और किस्म के अनुसार इसका भाव अलग-अलग है। इस समय ज्यादातर मंडियों में सरसों का न्यूनतम भाव 6800 रुपए प्रति क्विंटल से ऊपर है। वहीं, सरसों का अधिकतम भाव 7180 प्रति क्विंटल है।
जयपुर मंडी
सरसों भाव 7150 से 7175
पोरसा मंडी
सरसों भाव 6625
भरतपुर मंडी
सरसों भाव 6780
कामां मंडी
सरसों भाव 6780
कुम्हेर मंडी
सरसों भाव 6780
नदबई मंडी
सरसों भाव 6780
नगर मंडी
सरसों भाव 6780
कोटा मंडी
सरसों भाव 6780
अलवर मंडी
सरसों का भाव 6900 से 6925
सिवानी मंडी
सरसों नॉन भाव 6075
सुमेरपुर मंडी
सरसों भाव 7170 से 7180
दिल्ली मंडी
सरसों भाव 6950
बरवाला मंडी
सरसों भाव 6600 से 6650
हिसार मंडी
सरसों भाव 6400 से 6500
दिल्ली मंडी
सरसों भाव 7000 से 7050