{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Edible Oil : सरकार ने लिया फैसला, अब खाने के तेल में आएगी भारी गिरावट 

Edible Oil Price: देश में खाने-पीने की चीजों पर बढ़ती महंगाई के बीच अच्छी खबर सामने आ रही है. आसमान पर पहुंच खाने के तेल (edible oil) के दामों में आने वाले हफ्तों में कमी आने की उम्मीद है. आइये जानते है कितने घटे के भाव.
 

HR Breaking News : नई दिल्ली : महंगाई से परेशान लोगों को आने वाले दिनों में थोड़ी राहत मिलने वाली है, त्यौहार के इस मौसम में लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है.

अगले कुछ दिनों में खाने वाले तेल (edible oil) की खुदरा भाव में कमी देखने को मिल सकती है. वहीं, खाद्य और उपभोक्ता मंत्रालय के साथ हुई बैठक के बाद खाद्य तेल प्रोसेसर (edible oil processor) और निर्माताओं ने तेल की कीमतों में कटौती करने पर सहमति जताई है जिसके बाद अब खाने वाले तेल (edible oil)  के रेट  घटने वाले हैं.

विदेशी मार्केट (overseas market) में खाने वाले तेल (edible oil) की कीमतों में आई गिरावट के बाद घरेलू कीमतों में कटौती की जा सकती हैं, सरकार की कोशिश है कि घटे हुए भाव का फायदा घरेलू उपभोक्ताओं को भी मिल सके.

Edible Oil : सरकार की अहम मीटिंग में फैसला, खाने के तेल होने जा रहे है सस्ते, जानें कितने घटेंगे


इतने सस्ते होंगे खाने के तेल(edible oil will be so cheap) 


अगर सरकार खाद्य तेलों (edible oils) के दाम कम करने में सफल रहती है, तो त्योहारी सीजन में आम लोगों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी. वहीं, सरकार इसके लिए खाने के तेल के भाव की समीक्षा करेगी.

यह मामला संसद में भी उठ चुका है और महंगाई पर सरकार से जवाब माँगा गया था. विपक्ष लगातार इस मुद्दे को संसद के मॉनसून सत्र में उठा रहा है और कई दिनों से हंगामे के चलते संसद की कार्यवाही भी बाधित चल रही है. माना जा रहा है कि गुरुवार को खाद्य सचिव (food secretary) के साथ बैठक होने के बाद करीब 8 से 10 रुपये खाने का तेल सस्ता हो सकता है.

Edible Oil : सरकार की अहम मीटिंग में फैसला, खाने के तेल होने जा रहे है सस्ते, जानें कितने घटेंगे


पहले भी घट चुके हैं रेट (Rates have already decreased ) 


तेलों के भाव घटाने की तैयारी पहले से ही की जा रही है. सरकार ने कंपनियों से भाव घटाने के लिए पहले भी कहा था, इसका नतीजा ये हुआ कि 200 रुपये लीटर पर बिकने वाला सरसों तेल 160-170 रुपये पर पहुंच गया है.

कंपनियां पिछले महीने दामों में 20 से 25 रुपये की कटौती कर चुकी हैं और इसका खुदरा व्यापार (retail business) पर असर भी पड़ा है.

Edible Oil : सरकार की अहम मीटिंग में फैसला, खाने के तेल होने जा रहे है सस्ते, जानें कितने घटेंगे

साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार (International market) में भी खाने के तेल की कीमतों में कमी आई है जिसका फायदा धीरे-धीरे घरेलू बाजार में देखने को मिल रहा है. विदेशी बाजारों में अपने उच्चतम स्तर (highest level) से 50 परसेंट तक खाने का तेल सस्ता हुआ है और अब त्योहारी सीज़न में भी इसके दाम में कटौती आने की उम्मीद है.