Edible Oils :  खाद्य तेलों में दर्ज की गई जबरदस्त गिरावट 

Price Down : बढ़ती महंगाई को देखते हुए लगातार खाद्य तेलों की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। आम जनता को राहत की सांस आई है खबर में जानिए कीतनी आई तेल की कीमतों में गिरावट।

 

HR Breaking News : ब्यूरो : प्रमुख खाद्य तेलों के Import and Export में संतुलन बनाए जाने से थोक कीमत में 10 फीसद तक गिरावट आई है। अभी खुदरा बाजार में यह गिरावट 8.84 फीसद तक है। इसमें भी केंद्र सरकार शीघ्र संतुलन बनाए जाने का दावा कर रही है, ताकि आम उपभोक्ता को सीधा फायदा मिले।

भिवानी महेंद्रगढ़ के सांसद धर्मबीर सिंह के सवाल के जबाव में ग्रामीण विकास तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने जानकारी देते हुए बताया है कि सरकार देश में वनस्पति तेलों की उपलब्धता बढ़ाने तथा तिलहन के उत्पादन व उत्पादकता में बढ़ोतरी करके खाद्य तेलों की कीमतों में कमी करने में अग्रणी है। palm oil सहित olive oil, महुआ, kokum, जंगली खुबानी, नीम, करंज, सिमरौबा, जत्रोफा की खेती के क्षेत्रफल का भी विस्तार किया जा रहा है।पिछले साल की तुलना में ज्यादा किया है आयात


ये भी पढ़ें : Mustard Oil : खादय तेल ग्राहकों की हुई मोज, रेट में आई जबरदस्त कमी

edible oils का केंद्र सरकार ने पिछले साल की तुलना में ज्यादा आयात किया है। मसलन पाम आयल पिछले साल 13180 टन तो इस बार 1,78,134 टन आयात किया गया। इसी तरह निर्यात में भी कमी की है। पिछले साल पाम आयल 54.7 टन तो इस बार महज 36.95 टन पाम आयल का ही निर्यात हुआ।


ये भी जानें :Petrol Price Today : पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, चेक करे लें अपने शहर के भाव

प्रमुख edible oils की थोक कीमता में गिरावट, प्रमुख edible oils की खुदरा कीमतों में गिरावट


खाद्य तेल का नाम               खुदरा कीमत में आई कमी

सरसों का तेल                             2.76
वनस्पति                                     3.11
सोयाबीन तेल                              3.74
सूरजमुखी तेल                             4.16
पामोलीन तेल                              8.84