Mustard Mandi Bhav हिसार मंडी में सरसों की आवक में तेजी, भाव में गिरावट

Aaj Ka Mandi Bhav शहर के सेक्टर 14 के पास स्थित नई अनाज मंडी में सरसों फसल की आवक बढ़ रही है लेकिन भाव में गिरावट आने लगी है। सरकारी खरीद से आढ़तियों का भाव अभी भी काफी अधिक है। दूसरे दिन भी हैफेड के हाथ खाली नजर आए। क्योंकि हिसार मंडी में हैफेड ही सरसों फसल की सरकारी खरीदारी कर रहा है। मंगलवार को सरसों फसल का सरकारी रेट पर खरीदारी का दूसरा दिन था। किसी भी किसान ने सरकारी खरीद पर सरसों की फसल नहीं बेची।
 
 
Mustard Mandi Bhav Mustard prices fall aaj ka mandi bhav

HR Breaking News, हिसार ब्यूरो, Mustard mandi price शहर के सेक्टर 14 के पास स्थित नई अनाज मंडी में सरसों फसल की आवक बढ़ रही है, लेकिन भाव में गिरावट आने लगी है। सरकारी खरीद से आढ़तियों का भाव अभी भी काफी अधिक है। दूसरे दिन भी हैफेड के हाथ खाली नजर आए।

क्योंकि हिसार मंडी में हैफेड ही सरसों फसल की सरकारी खरीदारी कर रहा है। मंगलवार को सरसों फसल का सरकारी रेट पर खरीदारी का दूसरा दिन था। किसी भी किसान ने सरकारी खरीद पर सरसों की फसल नहीं बेची।

 

यह भी जानिए

Ambala-Shamli Expressway हरियाणा के इन गांवों से होकर गुजरेगा एक्सप्रेस वे, जमीन अधिग्रहण की प्रकिया शुरू

अनाज मंडी में आने वाले हर किसान ने आढ़तियों को अपनी फसल बेची। फसल का भाव 5800 से लेकर 6200 रहा। सोमवार को भी सरकारी खरीदारी नहीं हुई। आढ़ती किसानों को अच्छा भाव देकर लुभा रहे हैं। इससे किसानों को फायदा होगा।

मगर आमजन को तेल खरीदने के लिए अपनी जेब ढ़ीली करनी पड़ेगी। इसका कारण है कि सरसों तेल के दाम में गिरावट नजर नहीं आ रही। बता दें कि पिछले साल भी आढ़ती सरसों फसल का अच्छा भाव दे रहे थे।

 

यह भी जानिए

Petrol Diesel Price Hike हरियाणा में बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम, आम आदमी की जेब होगी ढीली


फसली सीजन शुरू, भाव ठीक

इन दिनों सरसों फसल का फसली सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में फसल का भाव कम होता था। इस बार भाव अभी भी ठीक है। जब तक भाव कम नहीं होंगे। तब तक सरसों तेल के दामों में गिरावट आना मुश्किल है।

----------------

फसल के भाव में 100 रुपये की आ रही कमी पिछले सप्ताह से सरसों फसल के भाव में 100 रुपये की कमी आ रही है। इस बार शुरुआती दौर में सरसों फसल सात हजार रुपये तक बिकी है। पहले राजस्थान, उत्तर प्रदेश से सरसों फसल आना शुरू हो गई थी, उस समय भाव 6500 से 6800 रुपये था। अब किसानों को फसल का 5800 से 6200 रुपये भाव मिल रहा है।

 

 

सरसों बाजार भाव तेजी-मंदी रिपोर्ट: दोस्तों कल यानि सोमवार 21 फरवरी को हफ्ते के पहले कारोबारी दिन कृषि उपज मंडियों में सरसों की आवक में बढ़ोतरी देखने को मिली। आवक के बढ़ने के कारण भाव पर दबाव दिखाई दिया और सरसों का भाव चुनिंदा मंडियों में ₹500 से ₹600 तक नीचे चला गया। जबकि नई सरसों के भाव में भी ₹400 तक की गिरावट देखी गई।

 
सलोनी प्लांट शमशाबाद में पुरानी सरसों 7700 और नई के 7500 तक के भाव बोले गए। भरतपुर मंडी का भाव 600 रूपए गिरकर 7133 तक रह गया। दोपहर बाद इसमें और कमी आई तथा भाव 7100 रुपए बोला गया। जयपुर 42 प्रतिशत का भाव भी 500 रुपए कमजोर हुआ है और 7150 का स्तर आ गया है।

सरसों आमदन में बढ़ोतरी 


राजस्थान की कोटा, भरतपुर लाइन में सरसों की जबरदस्त आवक देखने को मिल रही है। मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों से भी ठीक ठाक आवक शुरू हो गई है। सोमवार को देश भर में लगभग साढ़े 4 लाख बोरी से अधिक सरसों की आवक हुई है, हालांकि पुरानी सरसों 35 से 40 बोरी पर सिमट गई है।
 
अकेले राजस्थान में दो लाख से अधिक बोरी की आवक हो रही है। इसके बाद मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भी 50 हजार बोरी की आवक की ख़बरें आ रही है। गुजरात में भी नई सरसों की आवक 50 हजार बोरी के स्तर को पार करती हुई दिखाई दे रही है। कोटा मंडी में नई सरसों की आवक 25 हजार बोरी और बारां मंडी में करीब 35 हजार बोरी की आवक बताई गई है।

इस बार कितना होगा सरसों का उत्पादन 


हालांकि सरसों के कुल उत्त्पादन को कर अभी स्थिति साफ़ नहीं है। इसमे कोई संदेह नहीं है कि सरसों का रकबा बढ़ा है लेकिन अब जानकारों का यह कहना है कि जितनी बड़ी और बंपर फसल बताई जा रही है, उसमें संदेह नजर आने लगा है। इस बार देश में गेहूं दाल सरसों चना और मक्के का होगा रिकॉर्ड उत्पादन, सरकार ने जारी किये फसलों के दूसरे अग्रिम अनुमान

किसानों से बातचीत के दौरान यह सामने आ रहा है कि बारिश के कारण खड़ी फसल मे फुटाव हो गया है, जोकि सरसों उत्पादन पर बुरा असर डाल सकता है। कुछ अन्य छोटे मोटे कारणों को संज्ञान में लें तो जितना अंदाजा लगाया गया है उससे कम उत्पादन हो सकता है।


इस समय जितनी सरसों आ रही है, उसमें नमी की मात्रा 20 से 30 प्रतिशत बताई जा रही है और भाव लगभग 7 हजार के ईर्द-गिर्द घूम रहे हैं। खैरथल मंडी में सोमवार को 7150 का भाव रहा। कानपुर में 6800, बीकानेर में 6700 रुपए, कोटा में 6500 और जोधुपर में 7050 के भाव देखने को मिले

सरसों रोके या बेचे ?


दोस्तों कृषि उपज मंडियों में अगेती सरसों की आवक शुरू हो चुकी है जिसके चलते सरसों की कीमतों में दबाव देखने को मिल रहा है।जैसे जैसे मंडियों में सरसों की आवक बढ़ेगी वैसे वैसे सरसों के रेट में और गिरावट देखने को मिलेगी। यदि आपके पास भी सरसों का स्टोक पड़ा है तो आप उसे बेच सकते है अभी भाव ज्यादा नीचे नहीं गए हैं।