{"vars":{"id": "93802:4123"}}

मेड़ता मंडी भाव : मूंग-चना के भाव में आई गिरावट, मेड़ता मंडी में आवक जारी

 

HR Breaking News (Merta Mandi Bhav) मेड़ता मंडी में फसलों की आवक जारी है। शुक्रवार 23 अक्टूबर को मेड़ता मंडी में मूंग और चना की कीमत में मंदी दर्ज की गई है। अलग-अलग फलसों के दामों में उतार चढ़ाव देखने को मिला है। व्यापारियों की तरफ से खरीद तेज है और भविष्य में अल नीनो के प्रभाव की आशंका से ज्यादातर फसलों में तेजी देखी जा रही है।

मेड़ता मंडी में शाम को दिखा भावों में दबाव
 

मेड़ता मंडी में फसलों के दामों में शाम के समय दबाव दिखाई दिया। सुबह से लेकर शाम तक कीमतों में उतार चढ़ाव दिखाई दिया। मेड़ता की मंडी में भावों को लेकर किसान चिंतित भी नजर आए। वहीं, क्वालिटी के हिसाब से भी फसलों के दामों में काफी उतार चढ़ाव दिखाई दिया है। 

मूंग व चने की कीमतों में गिरावट
 

मेड़ता की मंडी में मूंग व चने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, सुवा का भाव न्यूनतम 8 हजार रुपये तो अधिकतम 11 हजार रुपये दर्ज किया गया है। यानी की 3 हजार का दोनों में अंतर रहा है। ग्वार की कीमत भी नरमी में दिखी है। ग्वार में न्यूनतम भाव 7 हजार रुपये दर्ज किया गया है। वहीं, ग्वार का अधिकतम भाव 7730 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया है। इस दौरान अन्य फसलों की कीमतों में स्थिरता दिखाई दी है। 
 

किस फसल के दामों में कितना अंतर

मेड़ता मंडी में सुवा की कीमतो में 500 रुपए की तेजी आई है। वहीं, मंडी के अंदर ग्वार का भाव भी 140 रुपए तेज हुआ है। सौंफ का रेट 8000 न्यूतनतम तो 12500 रुपए अधिकतम दर्ज किया गया है। सौंफ का दाम कुछ दिनों से इसी रेंज में चल रहा है। दूसरी तरफ, जीरे और ईसबगोल के भाव में बदलाव नहीं आया है। असालिया का भाव भी पहले के स्तर पर बना रहा। बात करें नई मूंग की तो 150 रुपये की मंदी नया मूंग में देखी जा रही है। वहीं, चने की कीमत भी 100 रुपये कम हुई है। तारामीरा के भाव में 50 रुपये की कटौती दर्ज की गई है। दूसरी तरफ रायड़ा का भाव भी 50 रुपये कम दर्ज किया गया है। सौंफ, जीरा, ईसबगोल और असालिया के भाव में फिलहाल स्थिरिता ही दिख रही है। 

मेड़ता मंडी भाव 

फसल नाम न्यूनतम भाव अधिकतम भाव
मूंग नया का भाव 7000 8500
चना का भाव 6300 6600
सुवा का भाव 8000 11000
सौंफ का भाव 8000 12500
जीरा का भाव 17000 25500
ग्वार का भाव 7000 7730
ईसबगोल का भाव 12000 16500
तारामीरा का भाव  6800  7400
असालिया का भाव 6500 7800
रायड़ा (40% फैट) का भाव 8300 8500

   
डिस्क्लेमर : ऊपर दिए गए भाव मेड़ता की मंडी से मिली भाव की जानकारी के आधार पर लिखे गए हैं। फसल की गुणवत्ता, नमी, आवक और बोली के अनुसार भाव में अंतर रहता है। हर किसान को एक जैसे भाव नहीं मिलते हैं।