Monsoon 2025 : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, मॉनसून को लेकर IMD ने दी अहम जानकारी
IMD Monsoon Update : देश के सभी हिस्सों में मौसम करवट बदलने वाला है। दरअसल, बीते काफी दिनों से भीषण गर्मी की आग झेल रहे राज्यों में अब झमाझम बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि जल्द ही इन राज्यों में प्री-मानसून की एंट्री होने वाली है, जिससे कई हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है।
HR Breaking News - (IMD Monsoon Update)। देश के ज्यादातर राज्यों में भयंकर गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। पिछले कई दिनों से दिन और रात के तापमान में तेजी से बढ़ौतरी हो रही है। इसके साथ ही कई जगह अभी हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। लेकिन अब लोगों को जल्द ही प्रचंड़ गर्मी से राहत मिलने वाली है।
हाल ही IMD ने आगमी मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मौसम का मिजाज बदलने वाला है। इससे लोगों को गर्मी और लू से राहत मिलेगी। हालांकि, इस दौरान भीषण गर्मी भी लोगों को परेशान करेगी। मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार मई के पहले हफ्ते में पूरे देश में प्री-मानसून (Pre-monsoon Update) गतिविधियां तेज होने की संभावना जताई गई है।
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट -
IMD ने दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Mausam), यूपी, बिहार, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरज चमक, आंधी-तूफान और हल्की व मध्यम बारिश का अनुमान जताया है, जबकि दक्षिण भारत के राज्यों में प्री मानसून (Monsoon 2025) के प्रभाव से अगले एक महीने तक हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
दूसरी तरफ मौसम विभाग का कहना है कि मई में भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान रहने का अनुमान है। हालांकि, बीच-बीच में आंधी-तूफान, बारिश आने से गर्मी पिछले साल के भीषण स्तर तक नहीं पहुंचेगी। इस दौरान देश के कुछ राज्यों में हीटवेव चलेगी तो दूसरे राज्यों में तेज बारिश होगी।
कहां दिखेगा प्री-मानसून का असर -
प्री-मानसून की शुरूआत होने से देश के सभी हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश देखने को मिलेगी। यह बारिश अलग अलग समय पर हो सकती है, लेकिन इस बार बारिश गुजरात और राजस्थान (Rajasthan Weather Update) के अंतिम छोर तक पहुंचेगी, जहां आमतौर पर इस मौसम में मौसम प्रणाली असर नहीं डालती है। यह बारिश प्री-मानसून (Monsoon 2025) पीक रेनफॉल साबित हो सकती है, जो आगामी मानसून सीजन से भी जुड़ी हुई है।
ज्यादा दिनों तक चलेगी लू -
मौसम विज्ञानिकों का कहना है कि इस बार राजस्थान, हरियाणा (Haryana Weather), पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के अधिकांश हिस्सों में ज्यादों दिनों तक लू चलने की संभावना है। जबकि गुजरात, ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना और उत्तरी कर्नाटक के कुछ इलाकों में भी सामान्य से ज्यादा गर्मी वाले दिन रहने की आशंका है।
कई मौसमी सिस्टम एक साथ एक्टिव -
देश में प्री-मानसून गतिविधियों की तीव्रता और अवधि बढ़ाने के पीछे कई मौसमी सिस्टम एक साथ एक्टिव हो रहे हैं। एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और इसके कारण बनने वाला चक्रवाती परिसंचरण उत्तर भारत में एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ रेखा बनाएंगे और पूरे सिंधु-गंगा के मैदानों तक फैल जाएगी। यह ट्रफ रेखा पंजाब, हरियाणा, राजस्थान (rajasthan weather), दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बारिश, आंधी और तेज हवाओं को बढ़ाएगी।
प्री मॉनसून पर पड़ेगा असर?
मार्च से मई के बीच होने वाली प्री-मानसून (Pre-monsoon 2025) बारिश का सीधा असर जून में आने वाले दक्षिण-पश्चिम मानसून पर पड़ता है। यदि पहले भारी या जल्दी बारिश हो जाए तो यह मिट्टी की नमी बढ़ाती है और बाद में मानसून की बारिश को और मजबूत बनाती है।
यदि इस दौरान मौसम शुष्क रहे, तो मानसून कमजोर रह सकता है। ज्यादा प्री-मानसून (Pre-monsoon update) बारिश ट्रोपोस्फियर(क्षोभमंडल) को गर्म करती है, जिससे मानसून प्रणाली अधिक सक्रिय हो जाती है, जिससे दक्षिण और मध्य भारत में मानसून की बारिश बढ़ जाती है।
उत्तर भारत में होगी अधिक बारिश -
आमतौर पर दक्षिण-पश्चिमी प्रायद्वीपीय भारत को छोड़कर देश के अलग-अलग हिस्सों में मई में केवल एक से तीन दिन गर्मी वालो दिन होते हैं। मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बरसात होने की आशंका जताई है।
उत्तर भारत में भी सामान्य से ज्यादा वर्षा होने की संभावना बनी हुई है, जो 64.1 मिमी की लंबी अवधि के औसत से 109 प्रतिशत ज्यादा है। इस वर्ष मई में लगातार और तीव्र आंधी-तूफान की वजह से तापमान मई 2024 में देखे जाने वाले स्तर तक नहीं पहुंचने का अनुमान है।