Monsoon Update 2026 : मानसून की वापसी हुई शुरू, अगले 6 दिन 21 राज्यों में बारिश का अलर्ट
HR Breaking News (Monsoon Return) देशभर में मानसून की वापसी शुरू हो गई है। मानसून जहां 17 सितंबर से आमतौर पर लौटना शुरू हो जाता है, इस बार 19 सितंबर से वापसी शुरू हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन-चार दिन में राजस्थान के कुछ और हिस्सों तथा पंजाब सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ इलाकों से मानसून के बादल हट जाएंगे, जिसको लेकर अनुकूल परिस्थितियों बनी हुई हैं। दूसरी तरफ 19 सितंबर को समुद्र के इलाकों में निम्न दाब क्षेत्र बन रहा है, जिसकी वजह से अलग-अलग इलाकों में अच्छी बारिश की संभावना है। यह निम्न दाब क्षेत्र गहन अवदाब क्षेत्र में बदल सकता है जो कि बंगाल की खाड़ी के आसपास होना संभव है। चलिए जानते हैं इसकी वजह से किन इलाकों में कब बारिश होने की संभावना है।
पिछले 24 घंटे कैसा रहा मौसम (Haryana ka mausam)
पिछले 24 घंटे में देश के कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। इसमें सबसे ज्यादा बारिश पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में हुई, जहां 200 एमएम से भी अधिक बारिश दर्ज की गई। सिक्किम में भी कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश हुई है, जहां 120 से 200 एमएम बारिश दर्ज की गई है। इसी प्रकार उडीसा, मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ, तमिलनाडु, तेलंगाना में भी तेज बारिश हुई जो 7 से 11 सेंटीमीटर तक रही है।
उत्तर पश्चिम भारत में कैसा रहेगा आने वाले दिनों में मौसम (barish kab hogi)
भारत मौसम विभाग की तरफ से जानकारी दी गई है कि 24 सितंबर को जम्मू कश्मीर, लद्दाख, 19 और 21 सितंबर को हिमाचल प्रदेश में, 19 से 25 सितंबर तक उत्तराखंड में कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 19 और 25 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 19-20 सितंबर, फिर 23 और 25 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश, 19 सितंबर को राजस्थान, 19-22 सितंबर पूर्वी राजस्थान (Rajasthan ka mausam) में हल्की बारिश होने की संभावना है। 19 सितंबर को राजस्थान के कुछ इलाकों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। उत्तर भारत के बाकी राज्यों के लिए अभी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। यानी हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली में मौसम साफ रहने की संभावना है।
मध्य भारत में कैसा रहेगा मौसम (Mid India Weather Alert)
मध्य भारत में मौसम विभाग की तरफ से कुछ इलाकों में व्यापक स्तर पर बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसमें 19 सितंबर को पश्चिम मध्य प्रदेश में, 24 और 25 सितंबर का पूर्वी मध्य प्रदेश में, 19 से 25 सितंबर के दौरान छत्तीसगढ़ और विदर्भ में काफी बड़े इलाके में विस्तारित रूप से बारिश हो सकती है। वहीं 20 से 25 सितंबर तक पश्चिमी मध्य प्रदेश में तो 20 से 23 सितंबर तक पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 19 से 23 सितंबर तक छत्तीसगढ़ में कुछ इलाकों में आंधी तूफान में बिजली गिरने की भी संभावना है। इसी प्रकार 24 और 25 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।
पूर्वी भारत में कैसा रहेगा मौसम (weather alert update)
पूर्वी भारत के लिए मौसम विभाग का कहना है कि 19 से 25 सितंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह व गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में व्यापक तौर पर बारिश देखने को मिल सकती है। 22 से 25 सितंबर तक ओडीशा, सिक्किम, पश्चिम बंगाल में अच्छी बारिश हो सकती है। वहीं 23 से 25 सितंबर तक फिर झारखंड में व्यापक स्तर पर बारिश देखी जा सकती है। बिहार में 24 और 25 सितंबर को बारिश रहने का अनुमान जताया गया है। उससे पहले बिहार में 19 से 23 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। झारखंड में 19 से 22 सितंबर के दौरान हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान अलग-अलग दिन अलग-अलग राज्यों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। बिजली गिरने की भी संभावना है। उड़ीसा में तो 23 सितंबर को हवा की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार तक की रह सकती है।
पूर्वोत्तर भारत के लिए मौसम का अलर्ट (IMD Weather Alert Update)
पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश को लेकर अलर्ट (Barish ka alert) जारी किया गया है। इस दौरान हल्की बारिश हो सकती है। यह बारिश 25 सितंबर तक देखने को मिल सकती है। वहीं, असम और मेघालय में 23 सितंबर तक बारिश का मौसम रह सकता है। 24, 25 सितंबर को असम और मेघालय में व्यापक स्तर पर बारिश हो सकती है। फिर 19 और 20 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में आंधी तूफान में बिजली गिरने की भी संभावना है। 22 सितंबर तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में आंधी तूफान के साथ बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं पर भारी बारिश हो सकती है।
पश्चिम भारत के लिए मौसम विभाग का अलर्ट (Mausam ka alert)
मौसम विभाग की तरफ से पश्चिम भारत में अलग-अलग दिन अलग-अलग इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। गोवा और कोंकण की बात करें तो यहां 19 सितंबर को हल्की से मध्य में बारिश हो सकती है। 20 और 25 सितंबर को व्यापक स्तर पर बारिश (Barish ka alert haryana) देखने को मिल सकती है। 22 और 23 सितंबर को यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती है जो 60 किलोमीटर तक जा सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं आंधी तूफान का भी अलर्ट है। इसी प्रकार मध्य महाराष्ट्र में 24 और 25 सितंबर को हल्की बारिश का अलर्ट है तो 20 से 23 सितंबर तक व्यापक स्तर पर बारिश देखने को मिल सकती है।
इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। मराठवाड़ा में 19, 20 सितंबर और 22 से 25 सितंबर को हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, 21 सितंबर को मराठवाड़ा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 20 से 25 सितंबर तक गुजरात, सौराष्ट्र, कच्छ में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है, जबकि 19 सितंबर के लिए गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ के लिए व्यापक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 19 और 20 सितंबर को मराठवाड़ा में 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के लिए अलर्ट (bharat me Mausam ka alert)
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भी मौसम विभाग (IMD Weather Alert) की तरफ से हल्की से तेज बारिश तक का अलर्ट जारी किया गया है। 19 से 25 सितंबर तक रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में हल्की से मध्य बारिश हो सकती है। 20 सितंबर और 23 से 25 सितंबर तक तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है। वहीं 19 से 25 सितंबर तक केरल, माहे, लक्षद्वीप, दक्षिण यांत्रिक कर्नाटक में व्यापक क्षेत्र पर बारिश होने की संभावना है। इसी दौरान 20 से 25 सितंबर तक तेलंगना कर्नाटक और 21, 22 सितंबर को आंध्र प्रदेश में तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ इलाकों में 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।