सरसों पर हो रहा परजीवी खरपतवार का खतरा, HAU कुलपति ने बताया बचाव का तरीका
HR Breaking News (Weed threat on mustard) इस बार सरसों की फसल में खरपतवार का खतरा मंडरा है। अगर समय रहते सरसों पर से परजीवी खरपतवार को निंयत्रित न किया जाए, तो इससे फसलों को काफी नुकसान हो सकता है। इसके लिए अब किसानों (Weed threat on mustard) को सचेत करते हुए HAU कुलपति की ओर से बचाव के तरीके बारे में बताया गया है। आइए खबर में जानते हैं इस बारे में विस्तार से-
50 किलोलीटर मात्रा प्रति एकड़ बिजाई
सरसों, राया में मरगोजा ओरोबैंकी परजीवी खरपतवार (Margosa orobanki parasitic weed) का खतरा हो सकता है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति का कहना है कि इसके कंट्रोल के लिए राउंडअप/ ग्लाईसेल ग्लाईफोसेट 41 प्रतिशत एसएल की 25 मिलीलीटर मात्रा प्रति एकड़ बिजाई के 25 से 30 दिन बाद और 50 किलो लीटर मात्रा प्रति एकड़ बिजाई के 50 दिन बाद डेढ़ सौ लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करना चाहिए।
जानिए क्या है खरपतवारनाशक का सही समय
छिड़काव फ्लैट फैन नोजल और नैपसैक स्प्रेयर से करना चाहिए। अगर इस खरपतवारनाशक का सही समय (Right time to weedicide) और सही मात्रा में यूज ना हो तो इससे सरसों की फसल को नुकसान हो सकता है। ऐसे में फसल पर दोबारा या ज्यादा मात्रा में छिड़काव न करें। गौर करें कि छिड़काव के समय या बाद में खेत में नमी का होना जरूरी है। इसके लिए छिड़काव से दो या तीन पहले या बाद में सिंचाई जरूर करनी चाहिए। सुबह के समय पत्तों पर नमी बनी होती है, तब भी छिड़काव न करें।
रेतीली जमीन में नाइट्रोजन बुवाई
तोरिया, सरसों और राया की बारानी फसलों के लिए 16 किलोग्राम शुद्ध नाइट्रोजन और 8 किलो फास्फोरस प्रति एकड़ बिजाई के समय ही ड्रिल करें। सिंचित सरसों और तोरिया में 24 किलो नाइट्रोजन और 8 किलो फास्फोरस दें। सिंचित राया के लिए 32 किलोग्राम नाइट्रोजन और 12 किलो फास्फोरस का पोरा करें। रेतीली जमीन में 10 किलो जिंक सल्फेट डालें।
भारी जमीन में पूरी खाद बिजाई के समय ड्रिल करें और रेतीली जमीन में आधी नाइट्रोजन बुवाई (Nitrogen sowing in sandy soil) और पहली सिंचाई पर दें।
फास्फोरस के लिए उपयोगी है सिंगल सुपर फास्फेट
बुवाई ट्रैक्टर चालित रिजर-सीडर से करें। फास्फोरस के लिए सिंगल सुपर फास्फेट (Single Super Phosphate) उपयोगी है, जिससे सल्फर भी मिल जाता है। कमजोर जमीन में तारामीरा की फसल के लिए 12 किलो नाइट्रोजन प्रति एकड़ बिजाई के समय डालें।
अगर फसलों में चितकबरा कीट पेंटिड बग, जिसको धोलिया (Dholiya kya hai) भी कहा जाता है एवं आराम मक्खी की सुंडी का खतरा हो तो 200 मिलीलीटर मैलाथियान 50 इसी को 200 लीटर पानी में मिलाकर प्रति एकड़ पर छिड़काव करें। बालों वाली सुंडी का प्रकोप तोरिया, सरसों, बरसीम आदि फसलों पर होता है, जिसके कंट्रोल के लिए 500 मिलीलीटर एकालक्स 25 इसी को 200 लीटर पानी में मिलाकर प्रति एकड़ छिड़काव करें।
जानिए कौन सी है सरसों की उन्नत किस्म
तना गलन की रोकथाम (Prevention of stem rot) के लिए कार्बेडाजिम 50 प्रतिशत, WP का 0.1 प्रतिशत के अनुसार बिजाई के 45-50 और 65- 70 दिन बाद छिड़काव करें। सरसों की उन्नत किस्म (improved variety of mustard) जैसे rh-30, t-59, आर एच- 8113, आरबी-50, आर एच- 8812, आर-एच-725,781, 819,1975, 9304, 0119, 9801, 0406, 0749, आरबी- 9901 की सिफारिश की है। तना गलन रोग से बचाव के लिए कार्बोडीज्म 2 ग्राम प्रति किलो मात्रा से उपचारित बीज की बिजाई करें।