sarso ka bhav : सरसों के भाव में तगड़ी तेजी, रेट सातवें आसमान पर

sarso ka bhav august 2025 :सरसों के भाव फिर से तगड़ी तेजी आई है। इस बार किसानों के लिए राहत की बात यह है कि सरसों के रेट (sarso price hike) लगातार बढ़ौतरी पर रहे हैं। सीजन की शुरुआत को छोड़ दें तो इनमें गिरावट का दौर कम ही रहा है। अब फिर सरसों के रेट (sarso ka rate) सातवें आसमान पर जा पहुंचे हैं। आइये जानते हैं कहां कितना चल रहा है सरसों का रेट।
 

HR Breaking News (sarso price)। सरसों का भाव लगातार बढ़ौतरी पर चल रहा है। इस बढ़ौतरी के कारण अब सरसों का रेट सातवें आसमान पर पहुंच गया है। अधिकतर राज्यों में सरसों के भाव (sarso maximum price) में बढ़त देखी जा रही है। मंडियों में स्टॉक की गई सरसों के फिर से ढेर लगने लगे हैं।

 

 

निजी व्यापारी अब सरसों की खरीद फरोख्त में जुट गए हैं। हालांकि इसका सबसे अधिक फायदा तो उन किसानों को मिल रहा है, जिन्होंने सरसों को अब तक स्टॉक करके रखा हुआ था। बहरहाल, सरसों के रेट (sarso rate today) में इस सीजन की सबसे ज्यादा तेजी आई है।


MSP से इतना ऊपर हुआ सरसों का रेट


सरसों का रेट इस समय एमएसपी (sarso MSP) 5950 से करीब 1970 रुपये ऊपर तक चल रहा है। इस बढ़ौतरी के बाद सरसों का रेट 7920 रुपये क्विंटल तक पहुंच चुका है। आने वाले समय में सरसों तेल (sarso oil ka rate) व सरसों खली की मांग बढ़ने से सरसों के भाव में और भी बढ़ौतरी हो सकती है।


मध्य प्रदेश में सरसों के दाम


मध्य प्रदेश में सरसों (sarso ka bhav 26 july 2025) के भाव में तगड़ी बढ़ौतरी हुई है। प्रदेश की अधिकतर मंडियों में सरसों का भाव (MP sarso price) सातवें आसमान पर जा पहुंचा है। अधिकतर मंडियों में सरसों का रेट 7150 रुपये प्रति क्विंटल से ऊपर हो गया है।

अगर बात करें बीना, इंदौर, भोपाल व बैतूल मंडी की तो इनमें में सरसों का रेट (sarso ka rate) 7 हजार रुपये क्विंटल से ऊपर ही चल रहा है। काला कैलारस मंडी में 7440 रुपये तक सरसों के दाम पहुंच चुक हैं।


उत्तर प्रदेश में सरसों का रेट 


उत्तर प्रदेश में सरसों के रेट (sarso bhav today) 7 हजार रुपये क्विंटल से ऊपर ही हैं। आगरा मंडी में सरसों के दाम सबसे ज्यादा हैं, यहां सरसों 7920 रुपये क्विंटल तक पहुंच गई है। ललितपुर मंडी में सरसों का भाव (sarso price in UP) 6975 रुपये तो इटावा मंडी में 6789 रुपये प्रति क्विंटल तक हो गई है। मेरठ में सरसों के दाम 6850 रुपये क्विंटल हो गया है। ग्वालियर मंडी में सरसों का भाव 6945 रुपये क्विंटल चल रहा है। 


महाराष्ट्र में सरसों का रेट 
 

महाराष्ट्र में सरसों का रेट (sarso maximum price) अन्य राज्यों की तुलना में अधिक बढ़ा है। यहां की पुणे व बांद्रा मंडी में 7795 रुपये क्विंटल तक सरसों के रेट हो गए हैं। मुंबई मंडी में सरसों का भाव (mumbai sarso price) 7750 रुपये क्विंटल हो गया है। 

बिहार में सरसों का इतना है भाव 


बिहार में इन दिनों सरसों के भाव (bihar me sarso ka rate)  तेजी पर है। यहां की समस्तीपुर मंडी में सरसों का रेट 6898 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गया है। चंपारण में सरसों के दाम 7495 रुपये प्रति क्विंटल और पटना मंडी में सरसों का रेट (sarso price today) 6885 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। 


राजस्थान में सरसों का भाव 


राजस्थान में सरसों (rajasthan sarso price) का भाव हाईलेवल पर चल रहा है। कोटा मंडी में सरसों के दाम  (sarso ka bhav) 6890 रुपये तो यहां की चिड़ावा मंडी में (rajasthan mandi bhav)  6995 रुपये तक सरसों का रेट हो गया है। बस्सी मंडी में यह 7114 रुपये और मेड़ता में सरसों का भाव (sarso price today) 7145 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। श्रीगंगानगर में सरसों का रेट 6980 रुपये तो जयपुर में 7410 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है।

हरियाणा में सरसों का रेट


हरियाणा में सरसों के भाव (sarso price in haryana) में अब काफी इजाफा हुआ है। आदमपुर मंडी में सरसों का भाव (sarso ka bhav) इस समय  6825 रुपये क्विंटल तो हिसार में सरसों के रेट 6775 रुपये प्रति क्विंटल चल रहे हैं। किसानों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि सरसों के दाम (sarso update price) गुणवत्ता के हिसाब से भी तय होते हैं, समय समय पर ये बदलते भी रहते हैं।

इसलिए अपडेट रेट जानने के लिए अपनी नजदीकी मंडी से भी रेट पता करते रहना चाहिए। रेवाड़ी मंडी (mandi bhav today) में सरसों का रेट 6815 रुपये और सिरसा की मंडी में 6975 रुपये प्रति क्विंटल तक सरसों के रेट हो गए हैं।