sarso ka rate 31 july 2025 : रिकॉर्ड लेवल पर सरसों का रेट, अभी और आएगी तेजी
sarso ka bhav : जुलाई माह के शुरू से लेकर अब तक सरसों के भाव में कई बार उतार चढ़ाव आया है। इस महीने की शुरुआत में सरसों के भाव तेजी पर थे तो तीसरे सप्ताह में इनमें गिरावट आ गई थी। अब फिर सरसों के दामों में तेजी आई है। इस तेजी के साथ ही सरसों के दाम (sarso ka rate) रिकॉर्ड लेवल पर जा पहुंचे हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार इनमें अभी और तेजी आएगी। आइये जानते हैं कहां पर कितने हो गए हैं सरसों के दाम-
HR Breaking News (sarso price today)। सरसों के भाव में कुछ दिनों की सुस्ती के बाद फिर से तेजी देखने को मिली है। इस तेजी के साथ ही सरसों का रेट (sarso price) सातवें आसमान पर जा पहुंचा है। रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचे सरसों के दामों में यह बढ़ौतरी किसानों के लिए बड़ी सौगात है। इस कारण स्टॉक की गई अधिकतर सरसों अब मंडियों (mandi bhav today) में पहुंचने लगी है। अगले कुछ माह में सरसों के दाम और बढ़ने के आसार हैं।
राजस्थान में सरसों का भाव -
राजस्थान में सरसों के भाव (sarso ka latest rate) में सबसे ज्यादा तेजी देखी गई है। यहां पर सरसों का अधिकतम रेट 7 हजार रुपये क्विंटल से भी अधिक पहुंच गया है। हालांकि कुछ मंडियों में रेट (mandi rate today) इससे कुछ कम भी हैं। जयपुर मंडी (jaipur me sarso ka rate) में सरसों का भाव 7040 रुपये क्विंटल गया है। उदयपुर मंडी में सरसों के रेट 7550 रुपये क्विंटल तक जा पहुंचे हैं।
उत्तर प्रदेश में सरसों का भाव -
उत्तर प्रदेश में वैसे तो शुरू से ही कई मंडियों (mandi bhav today) में सरसों का अच्छा भाव किसानों को मिला है, लेकिन इस समय आई बढ़ौतरी से रेट रिकॉर्ड लेवल पर जा पहुंचा है। इटावा मंडी (UP mandi bhav) में सरसों के दाम 6960 रुपये क्विंटल हो गए हैं। आगरा मंडी में सरसों का भाव (sarso ka bhav) 7880 रुपये क्विंटल हो गया है।
हरियाणा में सरसों का रेट -
हरियाणा में सरसों का रेट फिर से एमएसपी (sarso MSP) से ऊपर हो गया है। रेवाड़ी मंडी में सरसों का भाव 7120 रुपये क्विंटल तो सिरसा में यह 7250 रुपये पहुंच गया है। आदमपुर में सरसों का रेट 6970 रुपये और हिसार में सरसों का भाव 6823 रुपये क्विंटल हो गया है।
मध्य प्रदेश में सरसों का रेट-
मध्य प्रदेश की मंडियों में सरसों के दाम (MP sarso price) फिर से उछले हैं। बैतूल मंडी में सरसों का भाव (sarso price update) 6995 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गया है। भोपाल में सरसों का रेट 6870 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। बीना मंडी में सरसों का भाव (sarso ka bhav) 6785 रुपये क्विंटल तक हो गया है।
महाराष्ट्र में भी बढ़े सरसों के दाम -
महाराष्ट्र में भी सरसों के दामों में तगड़ी बढ़ौतरी देखी गई है। यहां पर बांद्रा मंडी में सरसों के दाम (sarso rate update) 7390 रुपये क्विंटल तक हो गया है। मुंबई मंडी में सरसों का रेट (mandi bhav today) 7410 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गया है।